SSC Delhi Constable Recruitment 2022: हेड कॉन्स्टेबल भर्ती में इन कैंडिडेट्स को भी मिलेगा पीएसटी में आरक्षण, आवेदन से पहले जान लें पूरा नियम
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के 835 पदों पर भर्तियां कराई जा रही हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 16 जून 2022 थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड-कॉन्स्टेबल के पदों पर आयोजित की जा रही भर्ती के आवेदन की अंतिम तारीख समाप्त हो गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास 16 जून 2022 तक आवेदन करने का मौका था। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर आधारित स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, पीएसटी, पीईटी और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। भर्ती संबंधी सभी नियमों की विस्तृत जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना को देख सकते हैं। वहीं अगर आप इस एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फ़ैकल्टी द्वारा डिजाइन किया गया खास Delhi Police Head Constable Batch 2022 कोर्स बैच ज्वॉइन कर सकते हैं और दिल्ली पुलिस में हेड-कॉन्स्टेबल बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में किसे मिलेगा कितना आरक्षण
दिल्ली पुलिस की हेड-कॉन्स्टेबल भर्ती के दूसरे चरण की पीएसटी में आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को केंद्र सरकार द्वारा लागू आरक्षण के नियामानुसार शारीरिक ऊंचाई, सीने की माप जैसी कई स्थितियों में छूट प्रदान की जाएगी।इसमें एससी, एसटी श्रेणी के अलावा डोगरा, कुमाउनी, गोरखा, मराठा और पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले उम्मीदवारों को ऊंचाई में पाँच सेमी और सीने की माप में पाँच सेमी की छूट दी जाएगी। हालांकि महिला अभ्यर्थियों को सीने कीमाप से बाहर रखा गया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस में सेवा दे रहे या सेवा दे चुके पुलिस पर्सनल और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पुत्र/पुत्री को भी आरक्षण प्रदान किया जाएगा। लेकिन इसके लिए अनिवार्य होगा कि संबंधितकर्मचारी को उसकी सेवा के दौरान किसी अनुचित कार्य में लिप्त न पाया गया हो या सेवा से पहले किसी दुर्व्यवहार के लिए पदमुक्त न किया गया हो। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारालगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहेहैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।