UP Lekhpal Recruitment 2022: इन उम्मीदवारों को लेखपाल भर्ती की परीक्षा से रखा जा सकता है बाहर, जान लीजिए क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपल भर्ती की मुख्य परीक्षा तिथि का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा इस भर्ती के जरिए लेखपाल के 8,085 पदों को भरा जाएगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में लंबे समय से अटकी हुई राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को कराई जा रही है। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(UPSSSC) ने इस एग्जाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है लेकिन अभी इस बात को लेकर आशंका जताई जा रही है कि राज्य में सरकारी नौकरियों केलिए लागू की गई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2021 में कितने अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को लेखपाल की इस लिखित परीक्षा में शामिल होनेका मौका मिलेगा। हालांकि आयोग की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में उम्मीदवारों आधिकारिकनोटिस का इंतजार करना होगा। लेखपाल भर्ती से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। वहीं, अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UP lekhpal FREE Online Classes- Join Now को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।
PET में कितने अंक वालों को मिल सकता है मौका
यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा साल 2021 में पहली बार कराई गई प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही केवल राजस्व लेखपाल के 8,085 पदों पर आवेदन का मौका दिया गया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जिन कैंडिडेट्स ने नॉर्मलाइजेशन केबाद पीईटी में लगभग 50 प्रतिशत अंक हासिल किए होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माना जा सकता है। हालांकि यह आंकड़ा अनुमान आधारित है।श्रेणीवार शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया लागू होने के बाद इन आंकड़ों में बदलाव संभव है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपकाप्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैंजिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकीकी तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपनेको साकार करें।