फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There is more competition between women than men in this exam-safalta

UPSC NDA 2022: इस परीक्षा में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के बीच है प्रतिस्पर्धा, अगर बढ़ेगी महिलाओं के लिए पदों की संख्या तो और भी महिलाएं लेंगी इसमें हिस्सा

Wed, 29 Jun 2022 02:14 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 29 Jun 2022 02:14 PM IST
सार

NDA/NA II 2022 के लिए अभ्यर्थियों से सात जून तक आवेदन मांगे गए थे। इस प्रवेश परीक्षा के जरिये 381 पुरुष अभ्यर्थियों और 19 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
 

विज्ञापन
There is more competition between women than men in this exam-safalta
UPSC NDA NA 2 - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। UPSC इसपरीक्षा का आयोजन साल में दो बार करती है और NDA/NA II 2022 के लिए अभ्यर्थियों से सात जून तक आवेदन मांगे गए थे। पिछले साल आये सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NDA/NA II 2021 के समयसे महिलाओं को भी इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिली है और इस बार भी NDA/NA प्रवेश परीक्षा में महिलाओं के लिए 19 पद आरक्षित हैं। NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर को आयोजित की जा सकती है। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं।अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के बीच है प्रतिस्पर्धा :

इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले पुरुषों की अपेक्षा इसमें शामिल होने वाली महिलाओं के बीच अधिक प्रतिस्पर्धा है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NDA/NA I 2022 में हिस्सा लेने के लिएतकरीबन 6.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें 1.47 लाख महिला अभ्यर्थी शामिल थीं। इस हिसाब से देखा जाए तो इसमें पुरुषों के एक सीट के लिए 1370 पुरुष अभ्यर्थी आपस मे प्रतिस्पर्धाकर रहे थे, जबकि महिलाओं की एक सीट के लिए तकरीबन 7640 महिला अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रही थीं।

विज्ञापन

पदों की संख्या बढ़ने पर और भी महिला अभ्यर्थी लेंगी हिस्सा :

अगर भविष्य में NDA/NA प्रवेश परीक्षा में महिलाओं के लिए पदों की संख्या बढ़ाई जाती है तो इसमें हिस्सा लेने वाली महिला अभ्यर्थियों की संख्या में और भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। दरअसल सिर्फNDA/NA I 2022 में ही नहीं बल्कि NDA/NA II 2021 में भी हिस्सा लेने के लिए काफी संख्या में महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पदों की संख्या कम होने की वजह से कई महिला अभ्यर्थी इसमेंहिस्सा लेने से घबरा रही हैं। ऐसे में अगर इस प्रवेश परीक्षा में महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की संख्या में वृद्धि की जाती है तो इसमें शामिल होने वाली महिलाओं की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार क्या है सीटों की संख्या का गणित :

NDA/NA II 2022 के जरिए NDA में 370 सीटों पर और NA में 30 पदों पर भर्ती की जानी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पदआर्मी (महिला) के लिए, 39 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। जबकि NA के 30 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बारसफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed