UPSSSC PET Application 2022: पिछले वर्ष पीईटी में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए नोटिफिकेशन में भी है एक सूचना, जान लीजिए ये सूचना
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। वर्ष 2022 की ये पात्रता परीक्षा 18 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने वर्ष 2022 में आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2022 ) की आवेदन शुरू कर दी है। आयोग द्वारा इस पात्रता परीक्षा कानोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस पात्रता परीक्षा के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 28 जून से लेकर 27 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से फार्म भर सकते हैं। इस परीक्षा में न्यूनतम 10वीं या इसके समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि फार्म भरते समय कैंडिडेट्स ने न्यूनतम 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो। इसके अलावा उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 40 वर्ष से अधिक ना हुई हो। आयुसीमा की गणना 1 जुलाई 2022 से की जाएगी। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर देख लें। वहीं, अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC PET FREE Preparation Materials: Download Now को सब्सक्राइब कर घर बैठेकंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
UPSSSC PET सिलेबस
UPSSSC PET एग्जाम डेट
UPSSSC PET एलिजिबिलिटी
UPSSSC PET प्रीवियस ईयर पेपर- डाउनलोड PDF
नोटिफिकेशन में आयोग ने क्या कहा है
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा साल 2022 के पीईटी के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा - 2021 में शामिल हुए उम्मीदवारों के पीईटी प्रमाणपत्र की वैधता 27 अक्टूबर 2022 से समाप्त हो जाएगी। ऐसे में केवल 27 अक्टूबर तक आयोजित की जाने वाली भर्तियों के लिए ही इन कैंडिडेट्स को पात्र माना जाएगा। इसके बाद की सभी भर्तियों के लिए पीईटी-2022 के सर्टिफिकेट को वैधता प्रदान की जाएगी। इस संबंध में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीटरिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।