फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There is a tremendous opposition to the Agnivir scheme-safalta

Indian Army Agnivir Recruitment 2022: अग्निवीर स्कीम का हो रहा है जबरदस्त विरोध, जानें सेना में अभी एक जवान को किस उम्र तक मिलता है काम करने का मौका

Tue, 21 Jun 2022 04:23 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 21 Jun 2022 04:23 PM IST
सार

भारतीय सेना में जवानों की बहाली के लिए नया अग्निवीर स्कीम लागू किया जा रहा है। इस स्कीम को लागू किए जाने का ऐलान होने के बाद सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने इसका विरोध भी शुरू कर दिया है।
 

विज्ञापन
There is a tremendous opposition to the Agnivir scheme-safalta
Indian Army Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी भारतीय सैन्यबलों में पिछले काफी समय से जवानों की भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सैन्यबलों में युवाओं की भर्ती के लिए नई अग्निवीर स्कीम को लागू कर दिया गया है।अग्निवीर स्कीम को लागू तो सेना में जवानों की भर्ती करने के लिए किया गया है। लेकिन सेना भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने इसका जबरदस्त विरोध शुरू कर दिया है। भारतीय सैन्यबलों में युवाओं की भर्ती के लिए अग्निवीर स्कीम के लागू किये जाने का ऐलान किये जाने के बाद से ही इसका विरोध शुरू हो गया है और अब धीरे धीरे विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वाले युवाओं की संख्या और भी बढ़ रही है। वहीं अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसीअन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है अग्निवीर स्कीम :

भारतीय सेना में जवानों की भर्ती के लिए लागू किये गए नए अग्निवीर स्कीम के जरिए युवाओं को 4 साल की अवधि के लिए सशस्त्र सेनाओं में कमीशन पर भर्ती किया जाएगा। दरअसल अग्निवीर स्कीम के नियमों के मुताबिक अबसेना में जितने जवानों की भर्ती होगी, उनमें से 75 प्रतिशत जवान चार साल की नौकरी के बाद रिटायर हो जाएंगे। वहीं 25 प्रतिशत जवानों को आगे के लिए स्थायी कमीशन दिया जाएगा। 4 वर्ष का टेन्योर पूरा करने के बाद सेना सेबाहर निकलने वाले अभ्यर्थी अन्य सामान्य नौकरियां कर सकेंगे।

विज्ञापन

क्यों हो रहा है विरोध :

अग्निवीर स्कीम का विरोध कर रहे युवाओं का कहना है कि जब 75 प्रतिशत जवानों को सरकार चार साल की नौकरी के बाद सेना से बाहर कर देगी तो ये युवा आगे चलकर क्या करेंगे। साथ ही इन युवाओं का यह भी कहना है कि सैन्य बलों में जवानों की भर्ती लिए पहले से भी चल रही भर्तियों को रद्द कर दिया गया है, ऐसे में जो छात्र इनकी तैयारियों में सालों से लगे हैं उनका क्या होगा। प्रदर्शनकारी युवा सरकार से सीधे सीधे अग्निवीर भर्ती स्कीम को वापसलेने और पुरानी भर्त्ती प्रक्रिया के जरिये ही भर्ती करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी एक जवान को किस उम्र तक मिलता है काम करने का मौका :

भारतीय सेना में पदों के अनुसार रिटायरमेंट ऐज अलग अलग है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अधिकारी जहाँ 54 से 58 साल की उम्र के बीच रिटायर होते हैं, वहीं एक जवान को आम तौर पर 37-38 साल की उम्र मेंरिटायर कर दिया जाता है। हालांकि इन रिपोर्ट्स के मुताबिक रिटायरमेंट के लिए उम्र सीमा में जल्द ही बदलाव किया जा सकता है और जवानों को भी अधिक समय तक सेना में नौकरी करने का मौका मिल सकता है।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कईप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और सरकारी नौकरी करने केअपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed