फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   The value of the scorecard will remain for one year, know this important thing-safalta

UPSSSC PET 2022: एक साल तक रहेगी PET स्कोरकार्ड की वैल्यू, जान लें ये जरूरी बात

Sat, 23 Jul 2022 03:46 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 23 Jul 2022 03:46 PM IST
सार

UPSSSC PET 2022: एक साल तक रहेगी स्कोरकार्ड की वैल्यू, जान लें ये जरूरी बात

विज्ञापन
The value of the scorecard will remain for one year, know this important thing-safalta
UPSSSC - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दूसरी बार आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास आवेदन का आखिरी मौका है। दरअसल इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2022 को समाप्त हो जाएगी। UPSSSC ने इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 28 जून 2022 से की थी। PET 2022 के आयोजन की तारीख के संबंध में UPSSSC ने नोटिफिकेशन में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक यह परीक्षा 18 सितंबर 2022 को आयोजित की जा सकती है। UPSSSC की ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेनेके लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थियों को इसके लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिकवेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। UPSSSC की ग्रुप C नौकरियों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करनेके लिए सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET Online LIVE Classes Course: Join Now की सहायता ले सकते हैं। यहाँ पर अभ्यर्थियों को इस परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी कर इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें     
UPSSSC PET सिलेबस     
UPSSSC PET एग्जाम डेट     
UPSSSC PET एलिजिबिलिटी 
  
UPSSSC PET प्रीवियस ईयर पेपर- डाउनलोड PDF

 

कबसे कब तक होगी PET स्कोर कार्ड की वैल्यू :

PET 2022 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जो स्कोर कार्ड मिलेगा, वो एक साल तक के लिए वैलिड होगा। ऐसे में अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि उनका स्कोर कार्ड परिणाम जारी होने कीतारीख से या PET के लिए आवेदन शुरू होने की तारीख से एक साल तक के लिए वैलिड रहेगा। हालांकि अभ्यर्थियों को इस संबंध में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल PET का स्कोर कार्ड परिणाम जारी होने की तारीख से यानी जिस दिन PET के स्कोरकार्ड UPSSSC की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, उस दिन से एक साल तक के लिए वैलिड रहेगा। 

विज्ञापन

PET 2021 का स्कोरकार्ड कब तक रहेगा वैलिड :

कई अभ्यर्थियों के मन में यह बात आ रही है कि PET 2021 का स्कोरकार्ड कब तक वैलिड रहेगा। राज्य में इससे पहले PET का आयोजन 24 अगस्त 2021 को किया गया था और इसका रिजल्ट 28 अक्टूबर 2021 को जारी किया गया था। UPSSSC द्वारा इस संबंध में दी गई जानकारी के मुताबिक PET 2021 का स्कोरकार्ड उसके जारी किए जाने की तारीख से एक साल तक यानी 27 अक्टूबर 2022 तक वैलिडरहेगा। आयोग द्वारा 27 अक्टूबर 2022 से पहले निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में अभ्यर्थी PET 2021 के स्कोरकार्ड के आधार पर ही हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed