{"_id":"5b44c39c4f1c1b55238b57b0","slug":"the-reservation-will-be-applicable-to-filling-up-38-thousand-posts-of-group-d","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप डी के 38 हजार पद भरने में लागू होगा आरक्षण, इन पदों में नहीं होंगी भर्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ग्रुप डी के 38 हजार पद भरने में लागू होगा आरक्षण, इन पदों में नहीं होंगी भर्तियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की मनोहर लाल सरकार चुनाव से पहले सरकारी विभागों में बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी में है। सरकार ग्रुप डी के खाली पड़े 38 हजार पदों को जल्द से जल्द भरना चाहती है। इसमें काफी बैकलॉग भी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न कर्मचारी संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों के मुलाकात करने पर बीते बजट सत्र में इन पदों को भरने की घोषणा की थी। सरकार ने अब ग्रुप डी पदों को भरने के लिए सामान्य भर्ती अभियान शुरू कर दिया है।
इन पदों को भरने में आरक्षण भी लागू होगा। सभी विभागों को हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी (सेवा में भर्ती और शर्तें) अधिनियम 2018 के प्रावधानों के अनुसार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को पद भरने के लिए नई मांग भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सामान्य भर्ती अभियान के तहत स्वीपर, चौकीदार और स्वीपर-सह-चौकीदार के पदों को छोड़कर बाकि सभी ग्रुप डी पदों को भरा जाएगा।
मुख्य सचिव कार्यालय ने विभागों को निर्देश दिए हैं कि मांग भेजते समय ग्रुप डी के पदों के लिए निर्धारित आरक्षण नीति या मानदंडों का ध्यान जरूर रखें। सभी विभागों, आयुक्तों, उपायुक्तों और बोर्डों को ग्रुप डी के पदों के संबंध में सामान्य भर्ती अभियान के लिए नए सिरे से मांग भेजनी होगी। मुख्य सचिव कार्यालय ने कहा है कि ग्रुप डी के तहत खाली पद भरने केलिए विभाग पद अनुसार मांग पत्र तैयार कर आयोग को भेजें ताकि भर्ती प्रक्रिया पूरा करने में देरी न हो।