{"_id":"62ecd6a5bdeeb54f2775f730","slug":"the-exam-can-go-on-for-a-long-time-know-the-notification-for-how-long-it-can-be-issued-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"CTET 2022: लंबे समय तक चल सकती है परीक्षा, जानें कब तक जारी हो सकता है इसके लिए नोटिफिकेशन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CTET 2022: लंबे समय तक चल सकती है परीक्षा, जानें कब तक जारी हो सकता है इसके लिए नोटिफिकेशन
Fri, 05 Aug 2022 02:06 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Fri, 05 Aug 2022 02:06 PM IST
सार
CTET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत जल्द ही की जा सकती है। दिसंबर में होने वाली ये परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा सकती है।
विज्ञापन
CTET 2022
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली ये परीक्षा देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में शामिल है और इसमें हिस्सा लेकर लाखों अभ्यर्थी अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं। CBSE द्वारा हाल ही मेंजारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक अगले CTET का आयोजन इसी साल दिसंबर महीने में किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए नोटिफिकेशन कब तक जारी होगा, CBSE ने इस संबंध में कोई भीजानकारी अभी तक नहीं दी है। वहीं अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्रीकोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :
CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर जरूर सामने आ रही है कि इसपरीक्षा के लिए CBSE अगस्त महीने की शुरुआत में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन
लंबे समय तक चल सकती है परीक्षा :
CBSE द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक दिसंबर में आयोजित होने वाली CTET ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। अगर यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है तो यह थोड़े लंबेसमय तक चल सकती है। दरअसल ऑफलाइन परीक्षा केंद्र की तुलना में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र कम उपलब्ध होते हैं। इसलिए इसके एक शिफ्ट में कम संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा ले पाते हैं। CTET का आयोजन2021 में पहली बार ऑनलाइन मोड में किया गया था और यह परीक्षा तकरीबन एक महीने तक चली थी। जबकि इससे पहले यह परीक्षा कम दिनों में ही पूरी हो जाती थी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही हैकि इस बार भी CTET के आयोजन में थोड़ा लंबा समय लग सकता है।
विज्ञापन