फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   THDC recruitment 2023 for Junior Engineer Trainee posts apply at thdc.co.in

THDC Recruitment 2023: जूनियर इंजीनियर ट्रेनी पद पर निकली भर्ती, जानें आवेदन का पूरी प्रक्रिया

Mon, 12 Jun 2023 07:48 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 12 Jun 2023 07:48 PM IST
सार

THDC Recruitment 2023: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर ट्रेनी के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
THDC recruitment 2023 for Junior Engineer Trainee posts apply at thdc.co.in
THDC India Limited - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

THDC Recruitment 2023: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर ट्रेनी के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 09 जून 2023 से चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट thdc.co.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 181 जूनियर इंजीनियर ट्रेनी पदों को भरना है। इसके लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 07 जून, 2023 तक सभी पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 27 वर्ष है। ऊपरी आयु में छूट आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास अखिल भारतीय तकनीकी परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग की प्रासंगिक शाखा में तीन साल का पूर्णकालिक नियमित डिप्लोमा/ बी.एससी / बीई / बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। 

विज्ञापन

ऐसे करेंआवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट thdc.co.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, “करियर” टैब पर क्लिक करें।

  • “जूनियर इंजीनियर ट्रेनी की भर्ती” के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें, लॉगइन करें और आवेदन पत्र भरें।

  • विवरण जांचें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और जमा करें। 

आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 600 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी / भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed