फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Staff Selection Commission ssc has released important notice for JE and stenographer 2020

कर्मचारी चयन आयोग ने इन पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, इच्छुक उम्मीदवार जल्दी करें आवेदन

Thu, 22 Oct 2020 06:04 PM IST
दीप्ति मिश्रा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 22 Oct 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Staff Selection Commission ssc has released important notice for JE and stenographer 2020
ssc

सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर और स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी भर्ती 2020 से संबंधित एक जरूरी नोटिफिकेशन जारी किया है।

विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार शाम को जारी अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा कि जूनियर इंजीनियर (जेई)-2020 और स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार जल्दी आवेदन कर दें। अंतिम तारीख का इंतजार ना करें। बता दें कि एसएससी ने जूनियर इंजीनियर की पोस्ट पर आवेदन के लिए एक अक्तूबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी -2020 भर्ती के लिए 10 अक्तूबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। दोनों पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तारीख : जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अक्तूबर है।वहीं स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 नवंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आयोग ने कहा, अंतिम तारीख का इंतजार न करें

एसएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा, जूनियर इंजीनियर परीक्षा-2020 और स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाता है कि वे जेई के लिए 30 अक्तूबर और स्टेनोग्राफर के लिए 4 नवंबर से पहले आवेदन कर दें। उम्मीदवार अंतिम तारीख की प्रतीक्षा न करें।

आयोग ने कहा कि अंतिम दिनों के दौरान आवेदन करने पर सर्वर पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, इसकी वजह से कई बार उम्मीदवारों को फॉर्म भरने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आखिरी वक्त से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर दें।

बता दें कि एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए 22 मार्च से 25 मार्च, 2021 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (टियर 1) आयोजित करेगा। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी भर्ती के लिए परीक्षा 29 से 31 मार्च, 2021 तक होगी। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार ssc.nic.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed