SSC Jobs: एसएससी हेडऑफिस दिल्ली में ग्रेजुएट युवाओं के लिए सीधी भर्ती; मिलेंगे 40,000 रुपये महीना
SSC: एसएससी ने अपने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में ग्रेजुएट युवा पेशेवरों के लिए सीधी भर्ती निकाली है। चयनित होने पर 40,000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC Young Professional (General) Recruitment 2025: एसएससी ने ग्रेजुएट युवा पेशेवरों के लिए एक भर्ती का एलान किया है। यह भर्ती एसएससी (मुख्यालय), नई दिल्ली के लिए की जाएगी। भर्ती अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर 1 वर्ष के लिए की जाएगी। उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in. पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरकर जमा करना होगा और अपना आवेदन आयोग को भेजना होगा।
इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप में अपना आवेदन पंजीकृत या स्पीड पोस्ट के माध्यम से 'अवर सचिव (प्रशासन-I), कर्मचारी चयन आयोग (मुख्यालय), कमरा संख्या 712, ब्लॉक संख्या 12, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003' को इस प्रकार भेज सकते हैं कि यह समाचार पत्र में इस विज्ञापन के प्रकाशन के 14 दिनों के भीतर आयोग तक पहुंच जाए। नोटिस आज, 7 अगस्त को एसएससी की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
SSC Young Professional Vacancy: कुल 5 पदों पर होनी है भर्ती
कुल 5 ग्रेजुएट युवा पेशेवरों की भर्ती की जानी है। 21 से 35 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए इन विवरणों की जरूरत होगी:
- फोटो
- नाम
- जन्मतिथि
- पिता का नाम
- आधार नंबर
- वर्तमान और स्थाई पता
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- शैक्षिक योग्यता
- अनुभव संबंधी दस्तावेज (यदि उपलब्ध हैं)
SSC Young Professional Recruitment Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
- शैक्षिक योग्यता :- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवश्यक :- बेसिक कंप्यूटर कोर्स (सॉफ्टवेयर में) में कम से कम 01 (एक) वर्षीय डिप्लोमा, एमएस ऑफिस में दक्षता के साथ।
- अनुभव (वांछनीय) :- किसी भी केंद्र/राज्य सरकार के संगठन में कम से कम 06 (छह) महीने का कार्य अनुभव।
SSC Young Professional (General) Responsibilities: क्या करना होगा?
नियुक्त युवा पेशेवर (सामान्य) को निम्नलिखित कार्य करने होंगे:
- आधिकारिक कम्युनिकेशन हैंडल करना होगा (अंग्रेजी/हिंदी में)।
- एमएस ऑफिस जैसे एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, एमएस पावरपॉइंट पर नोटिंग और ड्राफ्टिंग।
- दस्तावेजों की जांच।
- रिकॉर्ड रखना।
- वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखना।
- समय-समय पर अधिकारियों द्वारा उन्हें सौंपा गया कोई अन्य कार्य।
SSC Young Professional (General) Salary: मिलेंगे 40,000 रुपये प्रतिमाह
युवा पेशेवर (सामान्य) की नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए होगी, जो बाद में संतोषजनक कार्य की समीक्षा के आधार पर बढ़ाई जा सकती है। शुरुआत में 40,000 रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक दिया जाएगा। यदि अनुबंध को संतोषजनक कार्य-निष्पादन समीक्षा के आधार पर एक और वर्ष के लिए बढ़ाया जाता है, तो पारिश्रमिक में प्रत्येक अवसर पर 5% तक की वृद्धि की जा सकती है, जिसकी अधिकतम सीमा प्रारंभिक पारिश्रमिक के 1.25 गुना तक होगी।
विस्तृत विवरण यहां पढ़ सकते हैं...