SSC Delhi HC: दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
SSC Delhi HC Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं।
विस्तार
SSC: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र, उम्मीदवारों के प्रतिक्रिया पत्रक (Response Sheet) और प्राप्त अंक जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी और स्कोर देख सकते हैं।
दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) परीक्षा 2025 का परिणाम 5 जून 2026 को घोषित कर दिया था। इसके बाद आयोग ने 22 जून 2026 को परीक्षा की फाइनल आंसर की, प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके इन दस्तावेजों को देख सकते हैं।
6 जुलाई तक देख सकेंगे अंक और रिस्पॉन्स शीट
आयोग द्वारा दी गई यह सुविधा 22 जून 2026 शाम 6 बजे से 6 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपनी फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और परीक्षा में प्राप्त अंक ऑनलाइन देख सकते हैं। क्वालिफाइड और नॉन-क्वालिफाइड दोनों तरह के उम्मीदवार SSC की वेबसाइट पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन कर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवार समय रहते डाउनलोड कर लें जरूरी दस्तावेज
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपनी फाइनल आंसर की, प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट या कॉपी समय रहते सुरक्षित कर लें। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद ये दस्तावेज वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेंगे और भविष्य में किसी भी व्यक्तिगत अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तरकुंजी
- सबसे पहले आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अपनी रजिस्टर्ड ID/रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड में दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टीरियल) परीक्षा 2025से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- Final Answer Key, Question Paper-cum-Response Sheet और Score Card का विकल्प चुनें।
- स्क्रीन पर अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट देखें।
- भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करें और प्रिंटआउट भी निकाल लें।