फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC postpones Multi-Tasking and Sub-Inspectors in Delhi Police and CAPFs exams due to coronavirus

कोरोना का खौफ: एसएससी ने स्थगित कीं दो बड़ी भर्ती परीक्षाएं, यहां पढ़ें आधिकारिक अधिसूचना

Sat, 26 Jun 2021 08:48 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 26 Jun 2021 08:48 AM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) परीक्षा (पेपर- I) 2020 को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
SSC postpones Multi-Tasking and Sub-Inspectors in Delhi Police and CAPFs exams due to coronavirus
एसएससी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) परीक्षा (पेपर- I) 2020 और दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ के लिए सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा (पेपर- II) 2020 को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। आयोग ने परीक्षाओं को स्थगित करने का कारण स्पष्ट नहीं किया है। हालांकि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए आयोग ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


1 से 20 जुलाई के बीच होने वाली थी परीक्षाएं
बता दें कि एसएससी मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) परीक्षा (पेपर- I) 2020 1 से 20 जुलाई के बीच होने वाली थी। वहीं दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ के लिए सब-इंस्पेक्टर परीक्षा (पेपर- II) 2020, 12 जुलाई प्रस्तावित थी। इससे पहले आयोग ने कोरोना महामारी की वजह से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2020 टियर वन को भी स्थगित कर दिया था। यह परीक्षा 29 मई से 7 जून तक होने वाली थी।
विज्ञापन


स्थिति सामान्य होने पर होंगी परीक्षाएं
आयोग ने अधिसूचना में कहा है कि स्थगित परीक्षाओं के लिए नई तिथियों का एलान उचित समय पर किया जाएगा। यानी स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा की तारीख से कुछ समय पहले नई तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed