फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS official answer key 2019 released, check at ssc.nic.in

SSC MTS 2019 : परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 07 Sep 2019 10:48 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sat, 07 Sep 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
SSC MTS official answer key 2019 released, check at ssc.nic.in
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC MTS परीक्षा 2019 की अस्थायी आंसर-की जारी कर दी है। SSC MTS परीक्षा 2019 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी आंसर-की को ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SSC MTS परीक्षा 2 से 22 अगस्त, 2019 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों को आंसर-की में किसी प्रकार की आपत्ति है। तो वे 6 सितंबर से 11 सितंबर, 2019 (शाम 6 बजे) के बीच केवल ऑन-लाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आपत्ति के लिए 100 रुपये प्रति आपत्ति भुगतान करना होगा। उम्मीदवार अपने रिस्पांस शीट्स के रूप में प्रिंट-आउट ले सकते हैं। उपरोक्त निश्चित समय सीमा के बाद यह उपलब्ध नहीं होगा।
विज्ञापन


इस वर्ष एसएससी द्वारा मल्टी-टास्किंग स्टाफ के कुल 10, 674 पदों पर भर्ती आयोजित की थी। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए लगभग 38 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। और परीक्षा में लगभग 19 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल थे। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

SSC MTS परीक्षा 2019 आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 1 : नए होम पेज पर दिए गए आंसर-की वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 1 : आपके सामने एक पीडीएफ खुलेगा।
चरण 1 : अब दी गई नोटिस को ध्यानपूर्वक पढ़ें। 
चरण 1 : नीचे दिए गए आसंर-की वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 1 : अपनी आंसर-की डाउनलोड करें। 
चरण 1 : एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
SSC MTS परीक्षा 2019 आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  

ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में होने जा रही हैं भर्तियां, 44 हजार से ज्यादा मिल रही सैलरी  

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed