फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS 2021 Answer key For paper-1 released at ssc.nic.in know how to check sarkari result

SSC MTS 2021 Answer key: एसएससी एमटीएस 2021 पेपर-1 की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें

Tue, 18 Oct 2022 01:50 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 18 Oct 2022 01:50 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किए गए नोटिस में कहा है कि प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी को आयोग की वेबसाइट पर 17.10.2022 को अपलोड कर दिया गया है। 

विज्ञापन
SSC MTS 2021 Answer key For paper-1 released at ssc.nic.in know how to check sarkari result
SSC Answer kEY - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने मल्टी टास्किंग (Non Technical) स्टाफ/SSC MTS भर्ती परीक्षा, 2021 के पेपर-1 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को इस खबर के माध्यम से...

विज्ञापन

नोटिस जारी
कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किए गए नोटिस में कहा है कि प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी को आयोग की वेबसाइट पर 17.10.2022 को अपलोड कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके नीचे दिए गए लिंक में लॉग इन कर सकते हैं। नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक का उपयोग करके संबंधित प्रश्न पत्र के साथ अपनी अंतिम उत्तर कुंजी का प्रिंट आउट ले सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 17 अक्टूबर 2022 से 16 नवंबर 2022 तक उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार उत्तर कुंजी नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे SSC MTS भर्ती परीक्षा, 2021 की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एख नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed