फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHT Exam 2024: Response Sheet and Scores Released After Result, Check How to Download

SSC CHT Exam: सीएचटी भर्ती के लिए अंक डाउनलोड करने का आज आखिरी दिन, इस तरह से करें डाउनलोड

Tue, 04 Mar 2025 04:02 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 04 Mar 2025 04:02 PM IST
सार

SSC CHTE 2024 Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2024 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए रिस्पॉन्स शीट और अंतिम उत्तर कुंजी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी प्रतिक्रिया पत्रक और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC CHT Exam 2024: Response Sheet and Scores Released After Result, Check How to Download
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

SSC CHTE 2024 Response Sheet: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक (JHT) परीक्षा 2024 के पेपर-1 का परिणाम 14 फरवरी 2025 को घोषित किया था। अब आयोग ने 03 मार्च 2025 (शाम 6:00 बजे) को पेपर-I की अंतिम उत्तर कुंजी, अभ्यर्थियों के उत्तर पत्रक और उनके अंक आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर अपलोड कर दिए हैं। 

विज्ञापन


उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपनी SSC CHTE 2024 अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

उम्मीदवार 04 अप्रैल 2025 (शाम 6:00 बजे) तक अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करके अपने व्यक्तिगत अंक देख सकते हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस निर्धारित अवधि के बाद उत्तर कुंजी, उत्तर पत्रक और स्कोरकार्ड उपलब्ध नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने अंकों और उत्तर पत्रक का प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन

पेपर-I के लिए क्वालिफाइंग क्राइटेरिया

एसएससी जेएचटी पेपर-I परीक्षा 9 दिसंबर 2024 को पूरे देश में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम 14 फरवरी 2025 को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक अनारक्षित के लिए 30%, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 25% और अन्य के लिए 20% तय किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर-II के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार

पेपर-I में सफल होने वाले कुल 2145 उम्मीदवारों को पेपर-II (वर्णनात्मक) परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। पेपर-II का शेड्यूल जल्द ही SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 

कैसे डाउनलोड करें अंतिम उत्तर कुंजी?

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "SSC JHT Paper 1 Final Answer Key 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें डाउनलोड लिंक मिलेगा।
  • लिंक पर क्लिक करें और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद आपकी अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed