{"_id":"632c690f957fd773e57f514a","slug":"ssc-jht-admit-card-out-jobs-2022-released-staff-selection-commission-junior-hindi-translator-at-ssc-nic-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC JHT Admit Card Out: एसएससी ने जारी किए ट्रांसलेटर भर्ती के एडमिट कार्ड, एक अक्तूबर को होगी परीक्षा","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC JHT Admit Card Out: एसएससी ने जारी किए ट्रांसलेटर भर्ती के एडमिट कार्ड, एक अक्तूबर को होगी परीक्षा
Thu, 22 Sep 2022 07:24 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 22 Sep 2022 07:24 PM IST
सार
SSC JHT Admit Card Out: उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र कर्मचारी चयन आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी के शेड्यूल के मुताबिक एसएससी जेएचटी पेपर 1 की परीक्षा एक अक्तूबर, 2022 को होगी।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC JHT Admit Card Out: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 2022 जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (जेएचटी), जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र कर्मचारी चयन आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी के शेड्यूल के मुताबिक एसएससी जेएचटी पेपर 1 की परीक्षा एक अक्तूबर, 2022 को होगी।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों के लिए जूनियर अनुवादकों के समूह 'बी' अराजपत्रित पदों की भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। बदलाव होने पर रिक्तियों की संख्या की स्थिति समय-समय पर आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
SSC JHT Admit Card Out 2022 डाउनलोड करने के चरण
-
उम्मीदवार सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in या अपने संबंधित क्षेत्र की वेबसाइट पर जाएं। -
इसके बाद एडमिट कार्ड टैब पर जाएं और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) परीक्षा चुनें। -
रोल नंबर / पंजीकृत आईडी और जन्म तिथि और अन्य विवरण का उपयोग करके लॉग इन करें। -
कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।