फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JE paper 2 exam city 2024 issued at ssc.gov.in; check details here

SSC JE Paper 2 Exam: एसएससी जेई पेपर-2 के लिए जारी हुई शहर सूचना पर्ची, कल से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

Tue, 29 Oct 2024 06:01 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 29 Oct 2024 06:01 PM IST
सार

SSC JE paper 2 Exam 2024: कर्मचारी चयन समिति ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, पेपर- II के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन
SSC JE paper 2 exam city 2024 issued at ssc.gov.in; check details here
SSC - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

SSC JE paper 2 Exam 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2024 के पेपर 2 के लिए परीक्षा शहर जारी कर दिया है। आयोग ने यह भी घोषणा की कि एसएससी जेई एडमिट कार्ड 2024 कल, 30 अक्तूबर को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) के माध्यम से अपने परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन


एसएससी ने कहा कि आवेदक निर्धारित लॉगइन मॉड्यूल के माध्यम से अपने यूजरनेम और पासवर्ड के साथ लॉगइन करके अपने परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1,765 रिक्तियों को भरना है। शुरुआत में, परीक्षा 968 रिक्तियों के लिए घोषित की गई थी जिसे बाद में बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "उक्त परीक्षा के लिए 'प्रवेश प्रमाणपत्र' संभवतः 30.10.2024 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। इसे आयोग की वेबसाइट पर निर्दिष्ट लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से इसी तरह से प्राप्त किया जा सकता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा
सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पदों के लिए एसएससी जेई पेपर-2 6 नवंबर, 2024 को आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय और स्थान सहित परीक्षा विवरण दिखाई देगा।  


परीक्षा शहर सूचना पर्ची कैसे करें डाउनलोड?  

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज के ऊपरी दाएं कोने पर 'लॉगिन या रजिस्टर' बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन स्क्रीन पर अपना यूजरनेम (जो आपका रजिस्ट्रेशन नंबर है) और पासवर्ड डालें। 
  • प्रदर्शित कैप्चा कोड भरें और आगे बढ़ने के लिए लॉगिन बटन पर क्लिक करें। 
  • अभ्यर्थियों को 'उम्मीदवार डैशबोर्ड पर पुनः निर्देशित किया जाएगा और वे अपने व्यक्तिगत विवरण और परीक्षा संबंधी जानकारी देख सकेंगे।
  • अब, 'प्रवेश प्रमाणपत्र की स्थिति जांचें अनुभाग देखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed