फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   SSC has issued a piece of important information for the candidates-safalta

SSC MTS Recruitment 2022: SSC ने अभ्यर्थियों के लिए जारी की है एक महत्वपूर्ण सूचना, जानें इसकी पिछली भर्ती को लेकर अभी कहाँ तक पहुँची है बात

Mon, 11 Apr 2022 02:35 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 11 Apr 2022 02:35 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने MTS और हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 30 अप्रैल तक आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी किया गया था।
 

विज्ञापन
SSC has issued a piece of important information for the candidates-safalta
SSC - फोटो : social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा देश में कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन किया जाता है और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती उनमें से एक है। SSC इस भर्ती का आयोजन तकरीबन हर साल करती है और इसके जरिये केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में MTS के पदों को भरा जाता है। आयोग ने MTS भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 22 मार्च 2022 से कर दी है। इस बार SSC ने MTS के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3603 पदों पर भी भर्ती निकाली है। इन दोनों पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

SSC ने जारी की है एक महत्वपूर्ण सूचना :

इस भर्ती में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए SSC ने एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। सात अप्रैल 2022 को जारी किए गए एक नोटिस में आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वो आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार किये बिना इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दे। दरअसल कई अभ्यर्थी अंतिम समय में आवेदन करने के लिए बैठते हैं, इस वजह से सर्वर स्लो हो जाता है और वे आवेदन नहीं कर पाते हैं। साथ ही आयोग ने अपने नोटिस में यह भी कहा है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को किसी भी परिस्थिति में आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वो बिना कोई देर किए इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

विज्ञापन

इसकी पिछली भर्ती को लेकर अभी कहाँ तक पहुँची है बात :

MTS की पिछली भर्ती (MTS भर्ती 2020) के लिए SSC ने 2021 की शुरुआत में आवेदन मांगे थे और इसके टियर 1 की परीक्षा का आयोजन पाँच अक्टूबर 2021 से दो नवंबर 2021 के बीच देश के विभिन्न शहरों में किया गया था। इस भर्ती के जरिये देश भर में MTS के कुल 3972 रिक्त पदों को भरा जाना है। SSC ने इस भर्ती के टियर 1 की परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी किया था और अब आयोग ने इसके टियर 2 (डिस्क्रिप्टिव पेपर) की परीक्षा के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा इस संबंध में सात अप्रैल को जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इसके टियर 2 की परीक्षा आठ मई 2022 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ NDA/NA, यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed