फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Recruitment 2021: SSC has given special facility to the candidates applying for GD, now they can also apply through UMANG App-safalta

SSC GD Recruitment 2021 : SSC ने GD के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को दी खास सुविधा, अब उमंग ऐप से भी कर सकेंगे आवेदन

Tue, 27 Jul 2021 03:42 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 27 Jul 2021 03:42 PM IST
सार

SSC ने GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए 31 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को SSC ने विशेष सुविधा देते हुए ऑफिशियल वेबसाइट के साथ साथ उमंग ऐप पर भी आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया है।

विज्ञापन
SSC GD Recruitment 2021: SSC has given special facility to the candidates applying for GD, now they can also apply through UMANG App-safalta
ssc constable gd 2021 - फोटो : Safala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू कर दी है। अभी तक इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता था, लेकिन अब SSC ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उमंग ऐप पर भी आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। गौरतलब है कि SSC ने 17 जुलाई को जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। साथ ही अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और आपको इसके लिए बेहतर तैयारी करनी है, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

उमंग ऐप पर भी शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया :

SSC ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी करते हुए अभ्यर्थियों को यह सूचना दी है कि GD भर्ती के लिए अब उमंग ऐप से भी आवेदन किया जा सकता है। गौरतलब है कि उमंग ऐप पर पहले से ही SSC द्वारा लेटेस्ट जॉब नोटिफिकेशन, एग्जाम रिजल्ट, एग्जाम कैलेंडर, वन टाइम रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन

कैसे करे सकते हैं डाउनलोड :

उमंग ऐप के जरिये आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या आईट्यून ऐप स्टोर से जाकर उमंग ऐप डाउनलोड करना होगा। उमंग ऐप को डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को ऐप स्टोर में 'UMANG app' सर्च करना होगा और फिर इसे डाउनलोड करना होगा। एक बार इसे डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए लॉगिन कर सकते हैं तथा आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

GD आवेदन से संबंधित जरूरी जानकारी :

GD कांस्टेबल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का दसवीं पास होना जरूरी है तथा इनकी आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, OBC तथा EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये की राशि अदा करनी होगी जबकि महिलाओं तथा अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं अदा करना है।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं और फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसी कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed