फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable Recruitment 2021: Apply these certificates while applying, get 2 to 5 percent more marks in the exam-safalta

SSC GD Constable Recruitment 2021: आवेदन करते समय इन सर्टिफिकेट को लगाइए परीक्षा में 2 से 5 प्रतिशत तक अधिक अंक पाइए

Sat, 21 Aug 2021 12:35 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 21 Aug 2021 12:35 PM IST
सार

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 25 हजार से भी अधिक पदों पर कांस्टेबल (GD) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अगर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एनसीसी सर्टिफिकेट है तो उसे आवेदन में जरूर दर्शा दें जिससे उन्हें परीक्षा के समय मिलने वाले बोनस अंकों का लाभ मिल सकें। 

विज्ञापन
SSC GD Constable Recruitment 2021: Apply these certificates while applying, get 2 to 5 percent more marks in the exam-safalta
ssc constable gd 2021 - फोटो : safalta

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (ssc) की ओर कांस्टेबल (GD) जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती की शुरुआत हो चुकी है। इसके लिए एसएससी ने आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी कर सूचना पहले ही दे दी थी जिसके अंतगर्त 25,271 पदों के लिए आवेदन मांगे जाने हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती में कोई भी दसवीं पास महिला/पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकता है जो एसएससी द्वारा निर्धारित किए अन्य मापदंडों को पूरा करता हो। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। ऐसे में अगर आप भी अर्धसैनिक बलों में जवान बन देश की सेवा और सुरक्षा करना चाहते हैं तो तो जल्द से जल्द 2 सितंबर तक स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं आज हम आपको इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में बोनस अंक पाने का पूरा तरीका बताने आज रहे हैं जिसके लिए आपको यह आर्टिकल अंत तक पूरा पढ़ना होगा। क्योंकि इस लेख में दी गई जानकारी अभ्यर्थियों के लिए काफी मददगार और महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इसके अलावा अगर आपको SSC (GD) कांस्टेबल भर्ती की पक्की तैयारी करनी है तो ऐसे सभी प्रतियोगी छात्र अभी सफलता द्वारा चलाए जा रहे खास SSC GD Constable Target Batch को ज्वॉइन कर सकते हैं, जहां ऑनलाइन लाइव क्लासेस के जरिए स्टूडेंट्स अपनी तैयारी को और भी पक्का कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कैसे पा सकते हैं अधिक अंक 

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित की जाने जीडी भर्ती के लिए 100 अंकों ऑनलाइन परीक्षा कराई जानी है। ऐसे में जो अभ्यर्थी एनसीसी प्रमाणपत्र रखते हैं उन्हें बोनस अंक दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। इस नियम के अनुसार एनसीसी में ‘ए’ सर्टिफिकेट पूरा करने वाले उम्मीदवार को 2 प्रतिशत, ‘बी’ सर्टिफिकेट पूरा करने वाले अभ्यर्थी को 3 प्रतिशत जबकि ‘सी’ सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत तक बोनस अंक दिए जाएंगे। इसलिए अगर प्रतिभागी युवाओं के पास इससे जुड़ा कोई भी प्रमाणपत्र है तो उसे आवेदन के समय आवश्यक रूप से प्रदर्शित कर देना चाहिए। 

विज्ञापन

ऐसे करें एग्जाम की पक्की तैयारी 

लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए Safalta ने खास SSC GD Constable Detailed Batch लाँच किया है। 180+ घण्टे के इस कोर्स में पढ़ाई लाइव-इंटरेक्टिव क्लास के माध्यम से होगी व परीक्षा में आने वाले सभी विषयों की तैयारी होगी। आपको पीडीएफ नोट्स भी मिलेंगे। स्पीड और एक्यूरेसी के लिए मॉक-टेस्ट व प्रैक्टिस पर खास ज़ोर होगा तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे इस कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed