फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable Exam 2021: If you have applied for GD recruitment, then see if your application is selected or rejected, know due to which reasons the application can be canceled-safalta

SSC GD Constable Exam 2021: GD भर्ती के लिए किया है आवेदन तो देख लीजिए आपका एप्लीकेशन सेलेक्ट हुआ है या रिजेक्ट, जानें किन कारणों की वजह से रद्द हो सकता है एप्लीकेशन

Sun, 24 Oct 2021 10:26 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 24 Oct 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
SSC GD Constable Exam 2021: If you have applied for GD recruitment, then see if your application is selected or rejected, know due to which reasons the application can be canceled-safalta
ssc constable gd - फोटो : Safalta

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हो रही है और इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। गौरतलब है कि SSC ने GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए 17 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया था और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई से 31 अगस्त तक चली थी। आयोग ने इस भर्ती के लिए 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक परीक्षा करवाने का ऐलान किया है। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 1 नवंबर के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभ्यर्थियों को इससे पहले अपने आवेदन का स्टेटस देख लेना चाहिए, जो कि SSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Courses-Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

SSC ने एप्लीकेशन स्टेटस कर दिया है जारी :

आयोग ने अपनी वेबसाइट पर GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एप्लीकेशन का स्टेटस जारी कर दिया है। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एप्लीकेशन का स्टेटस देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन स्टेटस के माध्यम से इस बात की जानकारी मिल जाएगी, की उनका आवेदन सेलेक्ट हुआ है या रिजेक्ट। जिन अभ्यर्थियों का आवेदन सेलेक्ट हो गया है , उनका एडमिट कार्ड जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

क्यों रद्द हो सकता है आवेदन :

GD भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एप्लीकेशन रद्द होने के पीछे सबसे मुख्य वजह उनका गलत तरीके से फोटो अपलोड करना है। दरअसल SSC ने इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा है कि आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को डेट ऑफ फोटो (DOP) प्रिंट किया हुआ फोटो अपलोड करना है। इसके अलावा फोटो का क्लियर होना भी आवश्यक है। इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने इन नियमों का पालन किए बिना फोटो अपलोड किया होगा, उनका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA&NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed