SSC GD Admit Card: एसएससी जीडी का प्रवेश पत्र जारी होने पर ऐसे करें डाउनलोड, जानें कब होगा वेबसाइट पर अपलोड
SSC GD Constable Admit Card: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन अगले महीने किया जाना है। पंजीकृत छात्रों को बेसब्री से अपने प्रवेश पत्र का इंतजार है। उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विस्तार
SSC GD Constable Admit Card 2025: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और सशस्त्र सीमा बल (SSF) में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन अगले महीने (फरवरी 2025) में क्या जाना है। पंजीकृत छात्रों को उनके एडमिट कार्ड का इंतजार है। आयोग जल्द ही एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा।
SSC GD Constable City Intimation Slip: एडमिट कार्ड से पहले आएगी शहर सूचना पर्ची
हॉल टिकट की घोषणा से पहले सिटी स्लिप जारी की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केन्द्रों के स्थान की जानकारी मिल जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
SSC GD Constable Exam Date: फरवरी में होगी एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
आयोग की ओर से हाल ही में जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।
SSC GD Admit Card 2025 Release Date: कब आएगा एडमिट कार्ड?
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जनवरी 2025 के चौथे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड उपलब्ध होने पर आधिकारिक एसएससी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें और जारी होने के बाद अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। हॉल टिकट में परीक्षा की तारीख, समय और स्थान जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे।
SSC GD Constable Vacancy: रिक्ति विवरण
एसएससी इस साल लगभग 52,69,500 उम्मीदवारों ने एसएससी जीडी कांस्टेबल की 39,481 रिक्तियों के लिए आवेदन किया है। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
- सीमा सुरक्षा बल (BSF): 15,654 पद
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF): 7,145 पद
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF): 11,541 पद
- सशस्त्र सीमा बल (SSB): 819 पद
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP): 3,017 पद
- असम राइफल्स (AR): 1,248 पद
- सचिवालय सुरक्षा बल (SSF): 35 पद
- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB): 22 पद
SSC GD Hall Ticket 2025: ऐसे डाउनलोड करें एसएससी जीडी कांस्टेबल का एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवार यहां बताए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र हासिल कर सकेंगे:
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड/परीक्षा शहर सूचना पर्ची के लिए डाउनलोड लिंक देखें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि) दर्ज करें।
- विवरण सबमिट करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।