SSC GD 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक दे सकते हैं चुनौती
SSC GD Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने उत्तर कुंजी के साथ ही उम्मीदवारों के प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC GD Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कांस्टेबल जीडी 2025 परीक्षा की संभावित उत्तर कुंजी के साथ-साथ उम्मीदवारों के प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, “उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक सह अनंतिम उत्तर कुंजी अब उपलब्ध हैं और इसे आयोग की वेबसाइट (यानी, https://ssc.gov.in) के माध्यम से देखा जा सकता है। उम्मीदवार निर्दिष्ट अवधि के दौरान अपने पंजीकरण लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं।”
9 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति
अभ्यर्थी एसएससी जीडी 2025 उत्तर कुंजी के खिलाफ 4 मार्च से 9 मार्च शाम 6 बजे तक 100 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करके आपत्तियां उठा सकते हैं। आयोग ने कहा कि 9 मार्च को शाम 6 बजे के बाद प्रस्तुत किए गए आपत्तियों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।
एसएससी ने कहा, "उम्मीदवार अपने संबंधित रिस्पांस शीट्स सह उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट ले सकते हैं, क्योंकि यह उपरोक्त निर्दिष्ट समय सीमा के बाद उपलब्ध नहीं होगा।"
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2025 में सिपाही के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) 4 से 25 फरवरी तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
एसएससी जीडी उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
आयोग ने प्रतिक्रिया पत्रक और अनंतिम कुंजी डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का उल्लेख किया है:
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं और लॉगिन या रजिस्टर टैब पर क्लिक करें।
- अब, उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- अपने डैशबोर्ड पर, 'मेरे आवेदन' के अंतर्गत 'उत्तर कुंजी चुनौती' पर क्लिक करें।
- चुनौती प्रणाली के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने रोल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- भुगतान के लिए आगे बढ़ें और राशि का भुगतान करें।
- आपत्तियां दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- चुनौतियों को देखें और पुष्टि पृष्ठ का स्क्रीनशॉट लें।