{"_id":"61bd94bc9a13da1989782055","slug":"ssc-exam-dates-2022-staff-selection-commission-released-calender-regarding-the-examinations-of-2022-read-ful-shedule-here-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC Exam Dates 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया वर्ष 2022 की परीक्षाओं का कैलेंडर, यहां देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC Exam Dates 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया वर्ष 2022 की परीक्षाओं का कैलेंडर, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Sat, 18 Dec 2021 01:29 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:29 PM IST
सार
SSC Exam Dates 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने इस कैलेंडर में सीजीएल, सीएचएसएल, स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी, एमटीएस, जीडी कांस्टेबल, जेई, दिल्ली पुलिस एसआई और अन्य परीक्षाओं की तारीखों और उनके आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत और समाप्त होने की तारीखों को जारी किया है।
विज्ञापन
SSC CGL Tier 1 Answer Key
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आगामी वर्ष 2022 में विभिन्न विभागों में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के कैलेंडर को जारी कर दिया है। आयोग ने परीक्षा की तारीखों के साथ ही आवेदन प्रक्रिया के शुरू होने और समाप्त होने की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। आयोग ने यह कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और एसएससी की परीक्षाओं के लिए इच्छुक हैं, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परीक्षा के कैलेंडर को चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन विभाग के लिए होगी परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने इस कैलेंडर में सीजीएल, सीएचएसएल, स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी, एमटीएस, जीडी कांस्टेबल, जेई, दिल्ली पुलिस एसआई और अन्य परीक्षाओं की तारीखों और उनके आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत और समाप्त होने की तारीखों को जारी किया है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह तारीखें स्थायी नहीं हैं और परिस्थिति के अनुसार इनमें बदलाव भी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार एसएससी सीजीएल परीक्षा 2021 के लिए पंजीयन 23 दिसंबर 2021 से शुरू करवा सकते हैं। वहीं सीएचएसएल टायर-1 के लिए उम्मीदवार अपना पंजीयन 1 फरवरी 2021 से कर सकते हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक कैलेंडर देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
सीजीएल परीक्षा से होगी शुरुआत
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा कैलेंडर की शुरुआत सबसे पहले संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) 2021 से होगी। इसका आयोजन अप्रैल 2022 में होगा। आयोग द्वारा सीएपीएफ में कांस्टेबल (जीडी), एनआईए, एसएसएफ और असम रायफल्स में रायफलमैन (जीडी) के लिए परीक्षा का आयोजन जून 2023 में किया जाएगा। अगर इन तारीखों में किसी भी तरह के बदलाव होंगे तो आयोग द्वारा वेबसाइट पर इसकी आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार समय-समय पर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहे।
यह भी पढ़ें - Bihar Police SI Admit Card 2021: बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2021 के एडमिट कार्ड जारी, यहां से जानें डाउनलोड का तरीका