Bihar Police SI Admit Card 2021: बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2021 के एडमिट कार्ड जारी, यहां से जानें डाउनलोड का तरीका
बीपीएसएससी ने एसआई और सार्जेंट के कुल 2,213 पदों पर भर्ती निकाली है। पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए। इस आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने सब इंस्पेक्टर (एसआई) एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिए हैं। बिहार पुलिस एसआई के 1,998 पदों पर और सार्जेंट के 215 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा के तहत चयन होगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा 26 दिसंबर 2021 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र ले जाना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के लॉगिन पेज पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। आयोग ने 16 अगस्त से 24 सितंबर 2021 तक पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे।
बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2021 को ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर बिहार पुलिस टैब पर जाएं और बिहार पुलिस बल में एसआई और सार्जेंट के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारियों को भरें और दर्ज के बटन पर क्लिक करें।
- अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- प्रवेश पत्र को जांचें, फिर डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
क्या होगी चयन प्रक्रिया?
उम्मीदवारों का चयन लिखित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर होगा। दो चरणों में यह परीक्षा होगी। पहले चरण के तहत प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसके बाद दूसरे चरण के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा। इसके बाद उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) होगी और उन्हें दस्तावेजों के सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि पर बुलाया जाएगा। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए होगी। उम्मीदवारों को 200 अंकों के 100 प्रश्न दिए जाएंगे। नकारात्मक अंकन योजना के तहत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल 0.2 अंक काटे जाएंगे। प्रश्न करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों से पूछे जाएंगे। अधिक संबंधित विवरण के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जा सकते हैं।