{"_id":"664458e30606eddf9a06ed95","slug":"ssc-delhi-police-si-capf-2023-mark-sheet-now-available-here-s-how-to-download-2024-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC: एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ भर्ती परीक्षा की मार्कशीट जारी; इस तिथि तक जरूर कर लें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC: एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ भर्ती परीक्षा की मार्कशीट जारी; इस तिथि तक जरूर कर लें डाउनलोड
Wed, 15 May 2024 12:10 PM IST
आकाश कुमार
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Wed, 15 May 2024 12:10 PM IST
सार
SSC Delhi Police SI, CAPF 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ एसआई परीक्षा की मार्कशीट जारी कर दी है। जिन भी छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
SSC Delhi Police SI, CAPF 2023: कर्मचारी चयन आयोग ( एसएससी ) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा, 2023 में उप-निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की मार्कशीट जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in.) पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि उम्मीदवारों के पास अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए 28 मई शाम 6.00 बजे तक का समय है।
विज्ञापन
आयोग ने अधिसूचना में कहा, "उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके और आयोग की पुरानी वेबसाइट यानी https://ssc.nic.in के उम्मीदवार डैशबोर्ड पर परिणाम/अंक लिंक पर क्लिक करके अपने अंकों की जांच कर सकते हैं । यह सुविधा 14.05.2024 (शाम 6:00 बजे) से 28.05.2024 (शाम 6:00 बजे) तक की अवधि के लिए उपलब्ध होगी।"
विज्ञापन
एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ परीक्षा 08 जनवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। कुल 8543 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित हुए हैं।
मार्कशीट डाउनलोड करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, उम्मीदवारों के लॉगिन टैब पर जाएं।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- मार्कशीट जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।