{"_id":"68f5e9d7ab403180950931f8","slug":"ssc-delhi-police-constable-recruitment-2025-registration-window-closing-soon-for-7565-posts-apply-here-2025-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Police Constable: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के 7565 पदों पर आवेदन का कल आखिरी मौका! 12वीं पास करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Delhi Police Constable: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के 7565 पदों पर आवेदन का कल आखिरी मौका! 12वीं पास करें आवेदन
Mon, 20 Oct 2025 01:22 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:22 PM IST
सार
SSC Delhi Police Constable Recruitment: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7,565 पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका कल है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (कांस्टेबल)
- फोटो : freepik
विस्तार
SSC Delhi Police Constable Jobs: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 21 अक्तूबर को दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के 7,565 पदों पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस भर्ती के माध्यम से कुल 7,565 पदों पर कांस्टेबल (Exe.) पुरुष व महिला तथा पूर्व सैनिक श्रेणियों में भर्तियां होंगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर 2025 को रात 11 बजे तक है, जबकि फीस भुगतान की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर 2025 तक रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन में आवश्यक सुधार करने के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 29 से 31 अक्तूबर 2025 के बीच उपलब्ध होगी। परीक्षा दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
- शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) पास होना आवश्यक है। विशेष पदों के लिए (बैंड्समैन, बुगलर, माउंटेड कांस्टेबल, ड्राइवर, डिस्पैच राइडर) और दिल्ली पुलिसकर्मियों के पुत्रों के लिए 11वीं पास भी मान्य है।
- ड्राइविंग लाइसेंस: पुरुष उम्मीदवारों के लिए LMV (मोटरसाइकिल या कार) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। 1 जुलाई 2025 तक उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा पैटर्न
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अवधि |
|---|---|---|
| तर्क | 25 | कुल मिलाकर 90 मिनट |
| सामान्य ज्ञान/समसामयिक मामले | 50 | |
| संख्यात्मक क्षमता | 15 | |
| कंप्यूटर फंडामेंटल, एमएस एक्सेल, एमएस वर्ड, संचार और वेब ब्राउजर आदि | 10 | |
| कुल | 100 | 90 मिनट |
ऐसे करें आवेदन
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
- अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और आधार/पहचान विवरण दर्ज करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आयु, श्रेणी आदि सही-सही भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित फीस ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड) से भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट जरूर ले लें।