फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CPO Recruitment 2026: 1,871 Vacancies, Eligibility, Exam Pattern, PET and Application Details

एसएससी: आ गया सीपीओ भर्ती का नोटिस, ग्रेजुएट्स के लिए एसआई की 1871 वैकेंसी, क्या है अंतिम तिथि, परीक्षा कब?

Thu, 10 Sep 2026 01:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 10 Sep 2026 01:50 PM IST
सार

SSC CPO 2026 Notification: एसएससी ने सीपीओ भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में उप-निरीक्षक के कुल 1,871 पद भरे जाएंगे। आवेदन, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक परीक्षा के नियमों समेत भर्ती की पूरी जानकारी नीचे पढ़ें।
 

विज्ञापन
SSC CPO Recruitment 2026: 1,871 Vacancies, Eligibility, Exam Pattern, PET and Application Details
SSC CPO 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

SSC CPO Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में उपनिरीक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 1,871 पद हैं। आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती का आधिकारिक नोटिस पीडीएफ नीचे उपलब्ध है...

विज्ञापन

एसएससी सीपीओ से किन-किन विभागों में होती है भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में कुल 1,871 रिक्तियां भरी जाएंगी। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

 

पद ग्रुप पदों की संख्या
दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक (कार्यकारी), पुरुष ग्रुप-सी 205
दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक (कार्यकारी), महिला ग्रुप-सी 112
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में उपनिरीक्षक (सामान्य ड्यूटी) ग्रुप-बी गैर-राजपत्रित 1,320
सीआईएसएफ में उपनिरीक्षक (अग्निशमन), पुरुष ग्रुप-बी गैर-राजपत्रित 234
कुल 1,871

 

सभी पदों का वेतन स्तर-6 है। वेतनमान 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन की आखिरी तारीख कब है और शुल्क कब तक जमा होगा?

अभ्यर्थियों को आवेदन की समय-सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा। आयोग की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार आवेदन 30 सितंबर तक किया जा सकता है। शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 1 अक्तूबर 2026 है।

  • आवेदन शुरू: 10 सितंबर 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 30 सितंबर 2026, रात 11 बजे तक
  • शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: 1 अक्तूबर 2026, रात 11 बजे तक
  • आवेदन में सुधार: 8 से 10 अक्तूबर 2026, रात 11 बजे तक
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा: बाद में सूचित किया जाएगा
     
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?


राष्ट्रीयता की क्या शर्त है?: आवेदन के लिए अभ्यर्थी का भारत का नागरिक होना जरूरी है। नेपाल या भूटान के नागरिक भी पात्र हो सकते हैं, लेकिन उन्हें भारत सरकार से पात्रता प्रमाणपत्र लेना होगा।

उम्र कितनी होनी चाहिए?: उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी।

  • सामान्य दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के उपनिरीक्षक पदों के लिए उम्र 20 से 25 वर्ष (2 अगस्त 2001 से 1 अगस्त 2006) होनी चाहिए।
  • सीआईएसएफ के उप-निरीक्षक (अग्निशमन) पद के लिए उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष (2 अगस्त 1996 से 1 अगस्त 2008) है।
  • आरक्षित वर्गों को नियम के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।


शैक्षणिक योग्यता क्या है?

  • सामान्य उपनिरीक्षक पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। यह योग्यता 30 सितंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए।
  • सीआईएसएफ में उपनिरीक्षक (अग्निशमन) पद के लिए अभ्यर्थी के पास भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ विज्ञान स्नातक की डिग्री या संबंधित तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।

चयन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया चार चरणों में होगी:

  1. प्रश्नपत्र-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  2. शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा
  3. प्रश्नपत्र-2 कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  4. चिकित्सकीय परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन


SSC CPO 2026 Notification - PDF

किन विषयों से सवाल पूछे जाएंगे?

परीक्षा में मुख्य रूप से इन विषयों से सवाल पूछे जाएंगे:

  • तर्कशक्ति (Reasoning)
  • सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
  • सामान्य अध्ययन (General Awareness)
  • गणितीय योग्यता (Numerical Ability)
  • अंग्रेजी भाषा (English)

शारीरिक परीक्षा में क्या करना होगा?

लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा होगी। यह चरण अर्हता आधारित है, लेकिन अगले चरण में पहुंचने के लिए इसे पास करना जरूरी है।

  • पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सामान्य श्रेणी में न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर है। पहाड़ी क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के लिए यह 165 सेंटीमीटर और कुछ विशेष श्रेणियों में इससे कम है।
  • महिला अभ्यर्थियों के लिए सामान्य न्यूनतम लंबाई 157 सेंटीमीटर है।

 

शारीरिक दक्षता परीक्षा में कौन-कौन सी गतिविधियां होंगी?

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 100 मीटर दौड़, 1.6 किलोमीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक शामिल हैं। महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद होगी।

पुरुषों के लिए निर्धारित मानक:

  • 100 मीटर: 16 सेकंड
  • 1.6 किलोमीटर: 6.5 मिनट
  • लंबी कूद: 3.65 मीटर
  • ऊंची कूद: 1.2 मीटर
  • गोला फेंक: 4.5 मीटर


महिलाओं के लिए:

  • 100 मीटर: 18 सेकंड
  • 800 मीटर: 4 मिनट
  • लंबी कूद: 2.7 मीटर
  • ऊंची कूद: 0.9 मीटर


लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक के लिए तीन मौके मिलते हैं।

आवेदन शुल्क कितना है?

श्रेणी शुल्क
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 100 रुपये
महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक शुल्क नहीं


आवेदन में सुधार के लिए पहली बार 200 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed