फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CPO capf SI recruitment 2023 notification out apply at online at ssc.nic

SSC CPO Recruitment 2023: दिल्ली पुलिस-सीएपीएफ सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्तियां, इस दिन से करें आवेदन

Fri, 21 Jul 2023 02:37 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 21 Jul 2023 02:37 PM IST
सार

SSC CPO 2023: दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
SSC CPO capf SI recruitment 2023 notification out apply at online at ssc.nic
SSC CPO SI 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC CPO SI Recruitment 2023: दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया शनिवार 22 जुलाई 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2023 तक है।

विज्ञापन

अधिसूचना के साथ शुरू होगा आवेदन

एसएससी सीपीओ भर्ती की विस्तृत अधिसूचना पीडीएफ कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट  www.ssc.nic.in पर ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। दिल्ली पुलिस में उप-निरीक्षक (कार्यकारी) और सीएपीएफ में उप-निरीक्षक (जीडी) पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 जुलाई 2023 से एसएससी सीपीओ अधिसूचना 2023 जारी होने के साथ शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी सीपीओ 2023 भर्ती प्रक्रिया विभिन्न केंद्र सरकार पुलिस बलों में उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ शामिल हैं। एसएससी सीपीओ एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो दिल्ली पुलिस के लिए सब इंस्पेक्टर (कार्यकारी) और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (जीडी) के लिए महिलाओं और पुरुषों की भर्ती के लिए हर साल आयोजित की जाती है। 

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक/महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed