फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL Tier-1 Result Staff Selection Commission released Tier-1 2021 exam result, candidates can download it like this

SSC CHSL Tier-1 Result: एसएससी ने जारी किया सीएचएसएल टायर-1 परीक्षा का परिणाम, उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 27 Oct 2021 11:35 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 27 Oct 2021 11:35 PM IST
सार

SSC CHSL Tier-1 Result: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीएचएसएल टायर-1 परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2021 से लेकर 19 अप्रैल 2021 तक और 12 अगस्त 2021 से 12 दिनों तक देश के विभिन्न शहरों में आयोजित सेटरों पर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
SSC CHSL Tier-1 Result  Staff Selection Commission released Tier-1 2021 exam result, candidates can download it like this
SSC CHSL Tier-1 Result - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने  एसएससी कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (सीएचएसएल) टायर-1 परीक्षा के परिणामों को जारी कर दिया है। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार इस पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। यहां उन्हें एक पीडीएफ प्राप्त होगा, इसमें वह अपने रोल क्रमांक के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।  

विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीएचएसएल टायर-1 परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2021 से लेकर 19 अप्रैल 2021 तक और 12 अगस्त 2021 से 12 दिनों तक देश के विभिन्न शहरों में आयोजित सेटरों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से ली गई थी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन


सीएचएसएल टायर-2 परीक्षा का आयोजन 9 जनवरी 2022 (अस्थाई रूप से) को आयोजित होने की उम्मीद की जा रही है। इसके लिए एडमिट कार्ड को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हालांकि, अब तक एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों का कोई भी एलान नहीं किया गया है। जिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आए, वह जल्द से जल्द  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क करें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचएसएल टायर -1 परीक्षा 2021 का परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के सीएचएसएल टायर -1 परीक्षा 2021 का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर जाकर results page के लिंक पर क्लिक करें।
3. पेज पर मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी अपने पंजीयन क्रमांक, जन्मतिथि आदि को भरें।
4. आपके सामने स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। 
5. इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।

परीक्षा का डायरेक्ट लिंक 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed