SSC CHSL Recruitment 2022: एक फरवरी से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानें इसके लिए कब तक हो सकती है परीक्षा और क्या है इसकी पूरी चयन प्रक्रिया
CHSL भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन एक फरवरी 2022 को जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए सात मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर 2022-23 के मुताबिक कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन एक फरवरी 2022 को जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही आयोग इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर देगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए सात मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है की इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट (JSA), पोस्टल अस्सिटेंट (PA), सॉर्टिंग अस्सिटेंट (SA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे पदों पर नियुक्त किया जाता है। वहीं, अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Online Coaching Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं।
कब तक होगी परीक्षा :
CHSL भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित तारिखों को जारी करने के साथ ही आयोग ने इस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की संभावित तारीख भी जारी की है। दरअसल SSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा मई 2022 में आयोजित की जा सकती है। अभ्यर्थियों को CHSL भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
क्या है चयन प्रक्रिया :
CHSL के पदों पर अभी तक आयोजित होने वाली भर्तियों में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को तीन चरण की परीक्षाओं में हिस्सा लेना होता है। अभ्यर्थियों को सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा में हिस्सा लेना होता है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होता है और फिर अभ्यर्थियों को आखिरी चरण में स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना होता है। गौरतलब है कि इस भर्ती में बारहवीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिलता है।
यह भी पढ़ें:
यह है पहले चरण की परीक्षा का पैटर्न :
CHSL भर्ती के लिए अभी तक आयोजित होने वाली पहले चरण की परीक्षाओं में अभ्यर्थियों से 200 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और इसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय मिलता है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 50 अंक के 25 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस से 50 अंक के 25 प्रश्न, जनरल अवेयरनेस से 50 अंक के 25 प्रश्न तथा इंग्लिश से 50 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।