SSC CHSL Answer Key: एसएससी सीएचएसएल की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें परीक्षा में आपको कितने अंक मिले
SSC CHSL Answer Key 2024: एसएससी ने सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबासइट पर जाकर उत्तरकुंजी डाउलनोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CHSL Final Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने आज, 16 अक्तूबर को एसएससी सीएचएसएल टियर I परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी प्रश्न पत्र के साथ जारी कर दी है। जो उम्मीदवार संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2024 (टियर-I) के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।
आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2024 के टियर-I के प्रश्नपत्रों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। टियर I परीक्षा 1 जुलाई से 11 जुलाई, 2024 तक आयोजित की गई थी। परिणाम 7 सितंबर, 2024 को घोषित किया गया था।
6 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा अंको का विवरण
कर्मचारी चयन आयोग ने 6 सितंबर, 2024 को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा (टियर- I) का परिणाम घोषित किया। योग्य/अयोग्य उम्मीदवारों के अंक 16 अक्तूबर से 6 नवंबर, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके उन्हें देख सकते हैं।
इसके अलावा, उम्मीदवार अपने संबंधित प्रश्न पत्र और स्कोरकार्ड के साथ-साथ अपने संबंधित अंतिम उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं, क्योंकि उपरोक्त निर्दिष्ट समय सीमा के बाद ये उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे।
इतनों का हुआ चयन
लोअर डिविजन क्लर्क (LDC)/जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (JSA) के लिए कुल 39835 उम्मीदवार परीक्षा के लिए योग्य हैं, और 1630 उम्मीदवार डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)/DEO ग्रेड 'A' पदों के लिए योग्य हैं। इन उम्मीदवारों को टियर II परीक्षा देनी होगी। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2024 (टियर- II) 18 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी ।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अंतिम उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
- लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एक बार ऐसा हो जाने पर, आपकी अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- अंतिम उत्तर कुंजी की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।