SSC: एसएससी ने जारी किया सीजीएल टियर-1 का अतिरिक्त परिणाम, 609 अभ्यर्थियों को टियर-2 में शामिल होने की अनुमति
SSC CGL 2024: एसएससी ने सीजीएल टियर-2 परीक्षा से पहले टियर-1 परीक्षा का अतिरिक्त परिणाम जारी किया है। इसमें 609 उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा में बैठने के लिए योग्य घोषित किया गया है।
विस्तार
न्यायालय के आदेश के बाद आयोग ने पिछले साल दिसंबर में घोषित एसएससी सीजीएल टियर-1 परिणाम और सूची 3 पदों के लिए एसएससी सीजीएल कट-ऑफ को संशोधित किया है। लिखित परीक्षा के आधार पर टियर-2 में उपस्थित होने के लिए कुल 1,65,240 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।
यह भी पढ़ें: एसएससी सीजीएल टियर-II परीक्षा के लिए घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें आयोग की गाइडलाइंस
SSC CGL Admit Card: आज शाम 6 बजे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
तदनुसार, परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 609 अतिरिक्त उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ऐसे उम्मीदवार 18 जनवरी शाम 7 बजे से आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: एसएससी सीजीएल टियर-II परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, अभ्यर्थी जरूर पढ़ें आयोग के निर्देश
SSC CGL Cut-Off: एसएससी सीजीएल कट-ऑफ
श्रेणीवार एसएससी सीजीएल कटऑफ और अतिरिक्त उम्मीदवारों की संख्या नीचे दी गई है:
| वर्ग | मूल कट-ऑफ | संशोधित कट-ऑफ | अतिरिक्त उम्मीदवारों की संख्या |
|---|---|---|---|
| अनुसूचित जाति | 126.45554 | 126.42235 | 49 |
| अनुसूचित जनजाति | 111.88930 | 111.85520 | 25 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 146.26291 | 146.23244 | 115 |
| अनारक्षित | 153.18981 | 152.97275 | 275 |
| ईडब्ल्यूएस | 142.01963 | 141.82144 | 145 |
| कुल | 609 |