फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL tier 2 answer key 2024 objection deadline soon; check challenge fee

SSC CGL 2024 Tier 2: सीजीएल टियर-2 के लिए बंद होने वाली है आपत्ति विंडो, इस तरह से दें उत्तर कुंजी को चुनौती

Thu, 23 Jan 2025 11:22 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 23 Jan 2025 11:22 AM IST
सार

SSC CGL Tier 2 Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही एसएससी सीजीएल टियर-2 के लिए आपत्ति विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करानी है, वे नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। 

विज्ञापन
SSC CGL tier 2 answer key 2024 objection deadline soon; check challenge fee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

SSC CGL Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कल 24 जनवरी को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL) 2024 के लिए टियर 2 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति विंडो को बंद कर देगा, जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे और उन्हें किसी प्रश्न पर कोई आपत्ति है तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन


एससीसी सीजीएल टियर 2 उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। शेड्यूल के अनुसार, एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी आपत्ति सुविधा 2024 कल शाम 6 बजे बंद हो जाएगी।
विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "अस्थायी उत्तर कुंजी के संबंध में अभ्यावेदन, यदि कोई हो, 21.01.2025 (शाम 06.00 बजे) से 24.01.2025 (शाम 06.00 बजे) तक 100 रुपये प्रति प्रश्न/उत्तर का भुगतान करके ऑनलाइन प्रस्तुत किया जा सकता है। 24.01.2025 को शाम 06.00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीजीएल टियर-II की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी; 24 जनवरी तक दर्ज करें आपत्ति

आयोग अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद एसएससी सीजीएल 2024 अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।  

 
ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

उम्मीदवार एसएससी सीजीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। उम्मीदवार अब उत्तर कुंजी और प्रतिनिधित्व प्रस्तुत करने के लिए दिए गए लिंक' पर क्लिक करें। लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। उन प्रश्नों का चयन करें जिन्हें आप उत्तर कुंजी 2024 के विरुद्ध चुनौती देना चाहते हैं। उन उत्तरों को चिह्नित करें जो आपको सही लगते हैं। आपत्ति के समर्थन में दस्तावेज अपलोड करें। अंत में शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed