फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ssc cgl tier 1 result to be soon know how to check online at ssc.nic.in

SSC CGL Tier 1 Result: जारी होने वाला है एसएससी सीजीएल टियर-1 का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

Mon, 30 Jan 2023 04:00 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 30 Jan 2023 04:00 PM IST
सार

SSC CGL Result 2022-23: एसएससी जल्द ही सीजीएल टियर-1 परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार जारी होने के बाद इसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
ssc cgl tier 1 result to be soon know how to check online at ssc.nic.in
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC CGL Tier 1 Result 2022-23: कर्मचारी चयन आयोग कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया हो, वे एक बार परिणाम जारी होने के बाद इसे चेक कर सकते हैं। परिणाम की जांच के लिए उन्हें कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा। यहां से उम्मीदवार परिणाम के साथ ही कट-ऑफ मार्क्स भी पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 

एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 परीक्षा का आयोजन 01 से 13 दिसंबर 2022 के बीच किया गया था। यह भर्ती प्रक्रिया ग्रुप बी और ग्रुप सी पद के लिए है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि परिणाम पीडीएफ में जारी किए जाएंगे। इसके साथ में एसएससी सीजीएल टियर वन कट-ऑफ मार्क्स भी जारी होंगे। इस परिणाम के आधार पर कैटेगरी के हिसाब से उम्मीदवारों का चयन टियर 2 परीक्षा में बैठने के लिए किया जाएगा। एसएससी 2 टियर चयन प्रक्रिया की मदद से यह परीक्षा संपन्न की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed