फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL Exam 2021: Exam will be held from August 13 to 24, keep these things in mind, otherwise you may have to return from the examination center-safalta

SSC CGL Exam 2021: 13 से 24 अगस्त तक होगी परीक्षा, इन चीजों का रखें ध्यान नहीं तो पड़ सकता है परीक्षा केंद्र से उल्टे पाँव लौटना

Fri, 13 Aug 2021 09:53 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 13 Aug 2021 09:53 AM IST
सार

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वो परीक्षा केंद्र समय से पहुँचे और सभी नियमों का पालन करें। आयोग ने कोरोना की वजह से अभ्यर्थियों के लिए कुछ खास नियम भी जारी किए हैं।

विज्ञापन
SSC CGL Exam 2021: Exam will be held from August 13 to 24, keep these things in mind, otherwise you may have to return from the examination center-safalta
एसएससी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा सीजीएल टियर-1 परीक्षा 2020 शुरू हो चुकी है। देश भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में 13 से 24 अगस्त तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। देश भर में कुल 19,93,680 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना है। वहीं, एसएससी मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यूपी और बिहार में 4,65,430 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। देश के 17 शहरों के 71 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। यूपी में 11 व बिहार के छह शहरों में परीक्षा कराई जा रही है। प्रतिदिन ऑनलाइन मोड पर तीन पालियों में एक-एक घंटे परीक्षा चलेगी। इसका समय सुबह नौ से 10, दोपहर 12 से एक और शाम को तीन से चार बजे निर्धारित है। अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं और आने वाले दिनों  में UPTET परीक्षा या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो आपको तुरंत तैयारी करने के लिए सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए।

विज्ञापन

परीक्षार्थियों को इन नियमों का करना होगा पालन :

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले एग्जाम सेंटर में पहुँच जाना चाहिए क्योंकि परीक्षा से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को मूल फोटो आइडी के साथ आना होगा, उसमें जन्मतिथि भी होनी चाहिए। आइडी की जन्मतिथि आवेदन पत्र में दर्ज जन्मतिथि से मेल खानी चाहिए।कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के अनुसार सीजीएल टियर-1 की परीक्षा में बैठने के लिए परीक्षार्थियों को कोविड-19 प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखना होगा फेस मास्क/कवर, सैनेटाइजेशन, के साथ सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) का पालन करना अनिवार्य है ।

विज्ञापन

करें फ्री में UPTET परीक्षा की तैयारी:

अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही  Safalta App  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPTET, UPSI, UP-ASI, PET. CTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी भी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed