SSC CGL 2022: NIA में ऑफिसर बनने का है सुनहरा मौका, जानिए प्रमोशन व सैलरी का पूरा गणित
CGL भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया आठ अक्तूबर 2022 को समाप्त हो जाएगी। इस भर्ती के जरिए SSC तकरीबन 20 हजार पदों पर भर्ती कर सकती है।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। दरअसल इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में ग्रुप B और ग्रुप C के पदों पर नियुक्त किया जाता है। SSC अभी CGL भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है। आयोग नेइस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 17 सितंबर 2022 से की है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए आठ अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। SSC की यह भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बेहद ही खास है, क्योंकि इसके जरिए 20 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं आयोग द्वारा हाल ही में जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किये गए खास SSC CGL Batch - Join Now कोर्स की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इनकी कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।
NIA में अफसर बनने का है सुनहरा मौका :
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली संस्था है और आतंकी गतिविधियों की रोकथाम के लिए यह काम करती है। अगर आपका भी सपना NIA में अफसर बनने काहै तो CGL की यह भर्ती आपका यह सपना पूरा कर सकती है। दरअसल इस भर्ती के जरिए NIA में भी भर्ती की जानी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसके जरिए NIA में सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों परभर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का ग्रेजुएट होना आवश्यक है और साथ ही उनकी आयु 30 वर्ष तक होनी चाहिए। अभ्यर्थी इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन मेंदेख सकते हैं।
प्रमोशन और सैलरी का क्या होगा गणित :
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SI के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को कम से कम 5 वर्ष की नौकरी पूरी करने के बाद उनके प्रदर्शन और विभाग में उपलब्ध रिक्तियों को देखते हुए SI के पद पर प्रमोट कियाजा सकता है। इसके बाद न्यूनतम 5 से 6 साल की नौकरी के बाद उन्हें डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर प्रमोट किया जा सकता है। DSP के बाद अभ्यर्थियों को एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस तथा सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद तक प्रमोट किया जा सकता है। हालांकि उच्च पदों पर आईपीएस अधिकारियों और प्रतिनियुक्ति के आधार पर आने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाती है जिससे पद के मामले मेंउपर पहुंचना थोड़ा कठिन हो जाता है। इसलिए उम्मीदवार अपने पूरे करिअर में 3 से 4 प्रोमोशन की ही उम्मीद कर सकते हैं। NIA में SI के यह पद ग्रुप B की नौकरी के अंतर्गत आते हैं और इसमें चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल छह के अंतर्गत 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक की सैलरी मिलती है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।