SSC CGL 2022: कम हो गए हैं मैथ्स और इंग्लिश के प्रश्न, जानें इस भर्ती में कितना है कॉम्पिटिशन
कर्मचारी चयन आयोग ने CGL भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आठ अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 17 सितंबर 2022 से कर दी है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए इस बार की CGL भर्ती बेहद ही खास है। दरअसल SSC ने इस भर्ती के जरिए तकरीबन 20 हजार पदों को भरने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि CGL भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में ग्रुप B व ग्रुप C के पदों पर नियुक्त किया जाता है। इच्छुक अभ्यर्थी CGL भर्ती 2022 में हिस्सा लेने के लिए आठ अक्तूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किये गए खास SSC CGL FREE Ebooks - Download Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इनकी कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
SSC CGL सैलरी
SSC CGL सिलेबस
SSC CGL एलिजिबिलिटी
SSC CGL कट ऑफ
कम हो गए हैं मैथ्स और इंग्लिश के प्रश्न :
CGL की पिछली भर्तियों में इसकी टियर 2 की परीक्षा में अभ्यर्थियों से सिर्फ मैथ्स और इंग्लिश के प्रश्न पूछे जाते थे। लेकिन अब इस भर्ती के लिए होने वाली टियर 2 की परीक्षा में मैथ्स और इंग्लिश के प्रश्न बेहद ही कम हो गए हैं। दरअसल पहले अभ्यर्थियों से जहाँ मैथ्स से 200 अंको के 100 प्रश्न और इंग्लिश से 200 अंको के 200 प्रश्न पूछे जाते थे। वहीं अब अभ्यर्थियों से दूसरे चरण में मैथ्स से 30 प्रश्न और इंग्लिश से 45 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही टियर 2 में अब अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और कंप्यूटर नॉलेज से भी प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस भर्ती में कितना है कॉम्पिटिशन :
CGL भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को इसमें चयनित होने के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। दरअसल 8421 पदों के लिए आयोजित की गई CGL भर्ती 2019 के पहले टियर की परीक्षा में तकरीबन 9.78 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। वहीं CGL भर्ती 2018 के पहले टियर की परीक्षा में 8.37 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इसके जरिये 11105 पदों को भरा जाना था। इस हिसाब से देखा जाए तो पिछली CGL भर्तियों में एक सीट के लिए औसतन 100 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा करते थे। CGL भर्ती 2022 में रिक्तियों की संख्या बढ़ी है, लेकिन इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसलिए CGL भर्ती 2022 में भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UPSSSC PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।