फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2021 Application Correction Window Start on January 28 Sarkari Naukri SSC CGL Tier 1 Exam Details Here

SSC CGL 2021: एसएससी सीजीएल की करेक्शन विंडो 28 जनवरी से होगी शुरू, जानें टियर-1 परीक्षा पैटर्न

Wed, 26 Jan 2022 06:42 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 26 Jan 2022 06:42 PM IST
सार

SSC CGL Exam 2021: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL Exam) यानी एसएससी सीजीएल 2021 के लिए आवेदन सुधार विंडो सुविधा 28 जनवरी, 2022 से शुरू करने वाला है।

विज्ञापन
SSC CGL 2021 Application Correction Window Start on January 28 Sarkari Naukri SSC CGL Tier 1 Exam Details Here
SSC CGL Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL Exam) यानी एसएससी सीजीएल 2021 के लिए आवेदन सुधार विंडो सुविधा 28 जनवरी, 2022 से शुरू करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी सीजीएल 2021 टियर-1 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे अपने आवेदन पत्र में आवश्यक परिवर्तन कर सकते हैं। उम्मीदवार एक फरवरी, 2022 तक ssc.nic.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को ऑनलाइन संपादित / संशोधित कर सकते हैं।  

विज्ञापन


यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि उम्मीदवारों को पहली बार एसएससी सीजीएल 2021 (SSC CGL Exam 2021) के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए 200 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। हालांकि, यदि कोई उम्मीदवार दूसरी बार आवेदन पत्र में सुधार करता है तो उसे प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। आयोग ने अपनी अधिसूचना में कहा है कि सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर उनके लिंग / श्रेणियों के बावजूद लागू होगा। एक बार भुगतान किए गए सुधार शुल्क को किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और न ही इसे किसी अन्य परीक्षा या चयन के लिए समायोजित किया जाएगा। एसएससी सीजीएल 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आवेदन सुधार अधिसूचना ssc.nic.in पर जाकर पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

एसएससी सीजीएल 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू : 23 दिसंबर, 2021
  • एप्लिकेशन विंडो बंद होने की तिथि : 23 जनवरी, 2022
  • आवेदन सुधार विंडो : 28 जनवरी से 01 फरवरी, 2022
  • एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 2021 : अप्रैल 2022
  • SSC CGL टियर-1 परीक्षा 2021 का रिजल्ट: परिणाम तिथि बाद में अधिसूचित की जाएगी।

 

SSC CGL 2021 Application Correction Window Start on January 28 Sarkari Naukri SSC CGL Tier 1 Exam Details Here
SSC CGL

एसएससी सीजीएल 2021 टियर-1 परीक्षा पैटर्न

SSC CGL 2022 Tier-1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित CBT मोड के रूप में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। टियर-1 परीक्षा में चार खंड शामिल होंगे, जो कि जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन हैं। एसएससी सीजीएल के पेपर में कुल 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम 200 अंक होंगे। उम्मीदवारों को 60 मिनट के समय में पूरा प्रश्न-पत्र हल करना होगा। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed