फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SEBI Officer Grade A  Admit Card Released on sebi.gov.in know how to download sarkari naukri

SEBI Officer Grade A Admit Card : सेबी सहायक प्रबंधक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश जारी, ऐसे डाउनलोड करें     

Wed, 09 Feb 2022 12:53 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 12:53 PM IST
सार

SEBI Officer Grade A Admit Card : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) भारत सरकार के अधीन एक आधिकारिक निकाय है। सेबी की ओर से हर साल ग्रेड ए भर्ती का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन
SEBI Officer Grade A  Admit Card Released on sebi.gov.in know how to download sarkari naukri
SEBI Officer Grade A Admit Card - फोटो : Social Media

विस्तार

SEBI Officer Grade A  Admit Card : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अधिकारी ए ग्रेड (सहायक प्रबंधक) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे अब आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह सेबी की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर 20 फरवरी, 2022 तक उपलब्ध रहेगा। 

विज्ञापन

SEBI Officer Grade A  Admit Card : 20 फरवरी को होगी परीक्षा
SEBI अधिकारी ए ग्रेड (सहायक प्रबंधक) भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

SEBI Officer Grade A  Admit Card : 120 पदों पर होगी भर्तियां
SEBI सहायक प्रबंधक भर्ती के माध्यम से संगठन में कुल 120 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 जनवरी, 2022 को शुरू की गई थी और 24 जनवरी, 2022 को समाप्त हुई थी। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार सेबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

SEBI Officer Grade A  Admit Card : कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।


1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सहायक प्रवेभक भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्तिथि आदि दर्ज कर के लॉगिन करें।

5. अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें। 

SEBI Officer Grade A  Admit Card :  भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) भारत सरकार के अधीन एक आधिकारिक निकाय है। सेबी की ओर से हर साल ग्रेड ए भर्ती का आयोजन किया जाता है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed