फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SEBI Grade A Result 2024 out at sebi.gov.in; Direct link here to download selection list

SEBI Grade A Result: सेबी सहायक प्रबंधक ग्रेड-ए भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Wed, 07 Aug 2024 08:36 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 07 Aug 2024 08:36 PM IST
सार

SEBI Grade A: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने सहायक प्रबंधक ग्रेड-ए भर्ती के चरण-1 का परिणाम घोषित कर दिया है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। अगला चरण मुख्य परीक्षा है।

विज्ञापन
SEBI Grade A Result 2024 out at sebi.gov.in; Direct link here to download selection list
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

SEBI Grade A Result 2024: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ग्रेड-ए (सहायक प्रबंधक) भर्ती के चरण-1 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in. पर अपलोड किए हैं। चरण-1 में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

97 पदों पर होगी नियुक्ति

एसईबीआई सहायक प्रबंधक ग्रेड-ए भर्ती के चरण-1 का आयोजन 27 जुलाई को किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 97 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। 

परिणाम सामान्य स्ट्रीम, कानूनी स्ट्रीम, सूचना प्रौद्योगिकी स्ट्रीम, अनुसंधान स्ट्रीम, आधिकारिक भाषा स्ट्रीम और इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) स्ट्रीम के लिए घोषित किया गया है। यह पीडीएफ के रूप में वेबसाइट पर उपलब्ध है और डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से तीन चरण शामिल हैं। चरण-1 और 2 में ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाता है। दोनों चरणों में योग्य घोषित उम्मीदवार तीसरे चरण, यानी साक्षात्कार के लिए उपस्थित होंगे। चयनित होने पर 44,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन

इस दिन होगी मुख्य परीक्षा

चरण 1 परीक्षा में उपस्थित और परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके उम्मीदवार को अब सेबी चरण 2 (मुख्य परीक्षा) के लिए उपस्थित होना होगा। मुख्य परीक्षा 31 अगस्त और 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों की सहायता से रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सेबी की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर आपने जिस पद के लिए आवेदन किया है उसके लिए उपलब्ध पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की जांच करें।
  • परिणाम का प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed