फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SCI JCA Answer Key 2022 Released at main.sci.gov.in know how to check

SCI JCA Answer Key 2022: सुप्रीम कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें

Sat, 08 Oct 2022 05:37 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 08 Oct 2022 05:37 PM IST
सार

SCI JCA Answer Key 2022: सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर, 2022 और 27 सितंबर, 2022 को किया गया था। परीक्षा विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
SCI JCA Answer Key 2022 Released at main.sci.gov.in know how to check
SCI JCA Answer Key 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SCI JCA Answer Key 2022: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आयोजित की गई जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है और इसे ऑनलाइन पोर्टल पर चेक किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट main.sci.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को...

विज्ञापन

आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी की गई जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी अंतरिम है। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी ऐसा करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 10 अक्तूबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा लें। उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 200 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती
सुप्रीम कोर्ट की ओर से जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 210 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। यह प्रवेश पत्र लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट दोनों के लिए जारी किया गया है। 

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर, 2022 और 27 सितंबर, 2022 को किया गया था। परीक्षा विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब कोर्ट की ओर से आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी का निर्माण किया जाएगा। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे। 

कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट main.sci.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे JCA भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed