फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO Prelims Admit Card 2023 released download at sbi.co.in

SBI PO Prelims Admit Card 2023: पीओ प्रारंभिक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 23 Oct 2023 08:24 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 23 Oct 2023 08:24 PM IST
सार

SBI PO Prelims Admit Card 2023: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
SBI PO Prelims Admit Card 2023 released download at sbi.co.in
एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SBI PO Prelims Admit Card 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने पीओ प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रोबेशनरी ऑफिसर पद की प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 23 अक्तूबर से 06 नवंबर, 2023 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन आईडी का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई पीओ ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा नवंबर 2023 में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा परिणाम नवंबर/दिसंबर 2023 में घोषित किया जाएगा। भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 07 सितंबर को शुरू हुई और 03 अक्तूबर, 2023 को समाप्त हुई। एसबीआई पीओ भर्ती अभियान के तहत 2000 पदों को भरा जाएगा। 

विज्ञापन

SBI PO Prelims Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

  • मुख पेज पर वर्तमान रिक्तियों पर क्लिक करें।

  • एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

  • एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed