फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO Mains Exam 2025 announces, held on September 13; Check official notice

SBI PO Mains Exam 2025: एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को होगा एग्जाम; देखें नोटिस

Tue, 02 Sep 2025 01:22 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 02 Sep 2025 01:22 PM IST
सार

SBI PO Mains Exam 2025: भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती की मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 13 सितंबर की सुबह की पाली में आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
SBI PO Mains Exam 2025 announces, held on September 13; Check official notice
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

SBI PO Mains Exam 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा (SBI PO Mains Exam 2025) की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 13 सितंबर 2025 को सुबह की पाली में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


एसबीआई के सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र और विस्तृत निर्देश जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीलिम्स रिजल्ट के बाद अब मेन एग्जाम

इस परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे जिन्होंने हाल ही में घोषित एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 में सफलता प्राप्त की है। प्रीलिम्स रिजल्ट 1 सितंबर को जारी किया गया था। एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर (SBI PO) की प्रारंभिक परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त, 2025 को देश भर में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 541 प्रोबेशनरी ऑफिसर (500 नियमित और 41 बैकलॉग) रिक्तियों को भरा जाएगा।

SBI PO Selection Process: चयन प्रक्रिया

एसबीआई पीओ भर्ती की चयन प्रक्रिया के तहत निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • साइकोमेट्रिक टेस्ट/ग्रुप एक्सरसाइज/इंटरव्यू

अंतिम चरण में व्यक्तित्व प्रोफाइलिंग के लिए एक साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज (20 अंक), और एक साक्षात्कार (30 अंक) शामिल हैं। अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और चरण III के कुल अंकों के आधार पर होगी, जिसे 100 अंकों के लिए सामान्य किया जाएगा।

ऐसा होगा मुख्य परीक्षा का एग्जाम पैटर्न

एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा का पैटर्न दो हिस्सों में होगा- ऑब्जेक्टिव टेस्ट और डिस्क्रिप्टिव टेस्ट। ऑब्जेक्टिव टेस्ट कुल 200 अंकों का होगा और इसकी अवधि तीन घंटे होगी। इसमें चार सेक्शन होंगे- रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड (40 प्रश्न, 60 अंक, 50 मिनट), डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन (30 प्रश्न, 60 अंक, 45 मिनट), जनरल, इकॉनमी और बैंकिंग अवेयरनेस (60 प्रश्न, 60 अंक, 45 मिनट) और अंग्रेजी भाषा (40 प्रश्न, 20 अंक, 40 मिनट)। इसके बाद डिस्क्रिप्टिव टेस्ट होगा, जो 50 अंकों का होगा और 30 मिनट का समय मिलेगा। इसमें ईमेल, रिपोर्ट, सिचुएशन एनालिसिस और प्रेसी राइटिंग से जुड़े तीन प्रश्न पूछे जाएंगे। पूरी परीक्षा कुल 250 अंकों की होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी, जिसके तहत हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे।

परीक्षा का प्रकार सेक्शन प्रश्नों की संख्या अंक समय
ऑब्जेक्टिव टेस्ट (200 अंक, 3 घंटे) रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड 40 60 50 मिनट
डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन 30 60 45 मिनट
जनरल, इकॉनमी और बैंकिंग अवेयरनेस 60 60 45 मिनट
अंग्रेजि भाषा 40 20 40 मिनट
डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (50 अंक, 30 मिनट) ईमेल, रिपोर्ट, सिचुएशन एनालिसिस और प्रेसी राइटिंग 3 50 30 मिनट
कुल 173 250 3 घंटे 30 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed