SBI Exam 2021: SBI में खाली हैं ढेरों पद, ये जरूरी टिप्स दिला सकते हैं आपको परीक्षा में पक्की सफलता
करंट अफेयर्स पर पकड़ बनाने के लिए रोजाना अखबार पढ़ें और महत्वपूर्ण जानकारी एक डायरी में नोट करते जाएँ। ज़्यादा से ज़्यादा लिखने की प्रैक्टिस करें, इससे आपकी स्पीड बढ़ती जाएगी और पेपर जल्द खत्म करने की भी प्रैक्टिस होगी।
विस्तार
सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के पास एक बेहद ही खास मौका आने वाला है। जल्द ही भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क और PO के पदों पर बंपर भर्तियाँ आने वाली हैं। ऐसे में छात्रों के लिए ये वक़्त बहुत ही कीमती है जब वो अपनी तैयारी को जारी रखते हुए SBI में नौकरी पाने का ख्वाब पूरा कर सकते हैं। वहीं, कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स की मदद से अपनी तैयारी जारी रखते हुए बैंक में नौकरी हासिल करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। SBI की आधिकारिक वेबसाइट http://sbi.co.in/ पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इन टिप्स पर ध्यान दें, परीक्षा में होगा फायदा
: पिछले साल के एग्जाम पेपर देखें और उसी हिसाब से तैयारी करें क्योंकि इससे अभ्यर्थियों की एग्जाम पैटर्न की समझ अच्छी हो जाएगी और वो बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
: करंट अफेयर्स पर पकड़ बनाने के लिए रोजाना अखबार पढ़ें और महत्वपूर्ण जानकारी एक डायरी में नोट करते जाएँ।
: ज़्यादा से ज़्यादा लिखने की प्रैक्टिस करें, इससे आपकी स्पीड बढ़ती जाएगी और पेपर जल्द खत्म करने की भी प्रैक्टिस होगी।
: महत्वपूर्ण टॉपिक की एक लिस्ट बना लें और उसी हिसाब से तैयारी करें।
: किसी विषय पर निबंध की तैयारी प्वाइंट वाइज करें। रटने से अगर आप कोई भी चीज भूल गये तो पूरा पेपर खराब हो जाएगा।
: मॉक टेस्ट और रिवीजन पर ख़ूब काम करें क्योंकि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास करने के लिए इन पर काम करना बेहद जरूरी है।
परीक्षा का पैटर्न
बता दें कि इसमें चयन प्री व मेन्स दो परीक्षाओं के माध्यम से होगा। जिसमें इसकी प्री परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है-
विषय प्रश्नों की संख्या समय
इंग्लिश 30 30
न्यूमेरिकल एबिलिटी 35 35
रीजनिंग 35 35
कुल 100 60 (मिनट)
इस प्रकार प्री परीक्षा में 100 प्रश्न आते हैं जिन्हें हल करने के लिए 60 मिनट का समय प्रदान किया जाता है। ऐसे में इस परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए अभ्यर्थियों की स्पीड काफी अच्छी होनी चाहिए।
SBI Clerk 2021 मेन्स परीक्षा का पैटर्न
SBI Clerk 2021 की मेन्स परीक्षा में 190 प्रश्न आते हैं, जिन्हें हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे 40 मिनट यानी की 160 मिनट का समय मिलता है। ऐसे में इस परीक्षा में भी अभ्यर्थियों को स्पीड पर काफी ध्यान देना होगा।
ऐसे करें खुद को SBI Clerk 2021 के लिए तैयार
अगर आप भी सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यह मौका हाथ से जाने न दें। आपकी तैयारी को और भी पुख्ता करने के लिए safalta.com लेकर आया है खास SBI Clerk 2021 फाउंडेशन बैच, जो कि आपकी स्पीड को बेहतर कर इस परीक्षा में बेहतर परिणाम प्रदान करता है।
इसमें आपको 100 घंटे से ज्यादा की लाइव इंटरेक्टिव क्लास के द्वारा तैयार किया जाएगा व ढेरों स्टडी मैटेरियल भी प्रदान किए जाएंगे। आपकी तैयारी को और भी पुख्ता करने के लिए ढेरों मॉक टेस्ट व प्रैक्टिस सेट द्वारा तैयारी भी कराई जाएगी। तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें इस कोर्स से और करें सरकारी बैंक में नौकरी का सपना पूरा। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://www.safalta.com/demo-registration
या डाउनलोड करें सफलता ऐप- http://bit.ly/safaltaapp