फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Clerk Recruitment 2021: Exam may happen in June, know the difference in Prelims and Mains exam safalta

SBI Clerk Recruitment 2021: जून में हो सकती है परीक्षा, जान लीजिए क्या है प्रीलिमिनरी और मेन्स एग्जाम में अंतर

Sat, 08 May 2021 05:53 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 08 May 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
SBI Clerk Recruitment 2021: Exam may happen in June, know the difference in Prelims and Mains exam safalta
एसबीआई
देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक SBI में 5,454 पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अगर आप बैंक की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है तो तुरंत SBI की आधिकारिक साइट  http://sbi.co.in/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। इसका प्रीलिमिनरी एग्जाम जून में हो सकता है जिसमें क्वालिफाई होने के बाद ही आप मेन्स परीक्षा दे सकते हैं। इस खबर में हम आपको इन दोनों परीक्षाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे साथ ही दोनों में क्या अंतर है इसकी भी जानकारी देंगे। अगर अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी और कोई मदद पाना चाहते हैं तो वो इस लिंक पर क्लिक कर  https://www.safalta.com/demo-registration  safalta.com से जुड़ सकते हैं और प्रीलिमिनरी परीक्षा से पहले अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन


SBI भर्ती 2021 की जरूरी तारीखें-
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की शुरुआत- 27 अप्रैल 2021
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 17 मई 2021
प्रीलिमिनरी एग्जाम- जून 2021
मुख्य परीक्षा- 31 जुलाई, 2021

कैसा होगा SBI का प्रीलिम्स एग्जाम:
प्रीलीमिनरी एग्जाम 1 घंटे का होगा जिसमें अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तार्किक क्षमता से जुड़े कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 100 अंक निर्धारित होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा। इसके 3 सेक्शन होंगे- इंग्लिश लेंग्वेज, न्यूमैरिकल एबिलिटी और रीजनिंग। इंग्लिश लैंग्वेज से 30 नंबर के 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 35 नंबर के 35 प्रश्न व रीजनिंग से 35 नंबर के 35 प्रश्न यानी तीनों से कुल 100 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 
विज्ञापन


मेन्स एग्जाम की डिटेल
दो घंटे 40 मिनट के मेन एग्जाम में 190 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 200 मार्क्स के होंगे। इसके चार सेक्शन होंगे। जनरल इंग्लिश को छोड़कर अन्य सेक्शन के सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे। जनरल अवेयरनेस/फाइनेंशियल अवेयरनेस से 50 नंबर के 50 प्रश्न, जनरल इंग्लिश से 40 नंबर के 40 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 50 नंबर के 50 प्रश्न, रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड के 60 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीलिम्स और मेन्स के बीच ध्यान देने वाली बात:
जो अभ्यर्थी एसबीआई की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वो ये बात जरूर याद रखें कि फाइनल मेरिट लिस्ट मेन्स एग्जाम में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी। प्रीलिम्स एग्जाम महज क्वालिफाइंग होगा। वहीं, इस भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा में पास होने के बाद अभ्यर्थियों एक लैंग्वेज टेस्ट भी देना होगा। अभ्यर्थी जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं उन्हें वहां की स्थानीय भाषा की परीक्षा को पास करना होगा। लेकिन अगर उन्होंने वो भाषा 10वीं या 12वीं तक पढ़ी हो तो उन्हें इससे छूट मिल सकती है।


ऐसे करें खुद को परीक्षा के लिए तैयार
वे अभ्यर्थी जो इस एग्जाम की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं उनके लिए Safalta.com एक खास कोर्स लेकर आया है जहां 150 घंटे से भी ज्यादा की स्टडी क्लासेस, 100 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी नोट्स, स्पेशल करेंट अफेयर्स के यूट्यूब चैनल के सब्सक्रिप्शन और एक्सपर्ट द्वारा काउंसलिंग जैसी ढेरों सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। तो देर किस बात की अभी इस लिंक https://www.safalta.com/sbi-clerk-foundation-batch-2021 की सहायता से तुरंत SBI क्लर्क का फाउंडेशन कोर्स ज्वॉइन करें या प्ले स्टोर अथवा इस लिंक http://bit.ly/SAFALTA-APP से अभी Safalta ऐप डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed