SBI Clerk Prelims Result 2021: एसबीआई ने जारी किया परिणाम, 5237 पदों पर होगी नियुक्ति
SBI Clerk Prelims Result: भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 2021 आज 21 सितंबर, 2021 को घोषित किया गया है। बैंक द्वारा जूनियर सहायक पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा जुलाई और अगस्त के महीने में आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2021 आज, 21 सितंबर, 2021 को घोषित कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि एसबीआई क्लर्क/जूनियर एसोसिएट्स भर्ती 2021 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 10 जुलाई से 13 जुलाई 2021 तक आयोजित की गई थी। जबकि शेष शहरों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 29 अगस्त, 2021 को आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉग इन करके अपना परिणाम देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5237 पद पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से अपने एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की जांच कर सकते हैं।
SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021: यह है अपेक्षित कट ऑफ
श्रेणी वार अपेक्षित कट ऑफ
| श्रेणी | अपेक्षित कट-ऑफ |
| जनरल | 76.50 |
| ईडब्ल्यूएस | 76.50 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 76.50 |
| अनुसूचित जाति | 50 |
| अनुसूचित जनजाति | 45 |
विषयवार अपेक्षित कट ऑफ
| विषय | कट ऑफ |
| अंग्रेजी भाषा | 22-26 |
| रीजनिंग एबिलिटी | 23-28 |
| संख्यात्मक क्षमता | 23-26 |
| कुल मिलाकर कट ऑफ | 75-80 |
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021: कैसे देखें अपने अंक?
चरण 1: एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in या sbi.co.in/careers पर जाएं।
चरण 2: भर्ती अनुभाग में उपलब्ध एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें (लिंक जल्द ही सक्रिय किया जाएगा)।
सीधा लिंक - एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021
चरण 3: एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
चरण 4: परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
चरण 5: परिणाम की जांच करें, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी रखें।
उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट: sbi.co.in/web/careers