{"_id":"684968f7f30d98f2590549e1","slug":"sbi-clerk-mains-result-2025-declared-at-sbi-co-in-here-s-how-to-check-scorecard-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित, पीडीएफ में चेक करें रोल नंबर","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित, पीडीएफ में चेक करें रोल नंबर
Wed, 11 Jun 2025 05:01 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 11 Jun 2025 05:01 PM IST
सार
SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेन परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और जन्मतिथि के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SBI Clerk Mains Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क मेंस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अप्रैल 2025 में आयोजित इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसे रोल नंबर और नाम से सर्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
10 और 12 अप्रैल को हुआ था क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन 10 और 12 अप्रैल 2025 को किया था। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 190 प्रश्न पूछे गए, जिनके लिए अधिकतम 200 अंक निर्धारित थे। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 40 मिनट रही। साथ ही, निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी था। हर गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे गए। इससे पहले, एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 28 मार्च 2025 को घोषित किया गया था।
विज्ञापन
13,735 पदों पर होगी नियुक्तियां
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 के तहत कुल 13,735 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक 5,870 पद सामान्य (जनरल) कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1,361 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 3,001 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 2,118 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1,385 पद आरक्षित किए गए हैं। यह भर्ती अभियान देशभर में एसबीआई की विभिन्न शाखाओं में क्लर्क पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आयोजित किया जा रहा है।
SBI Clerk Mains Result 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Careers” सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद “SBI Clerk Final Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
- उसमें Ctrl+F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।
- रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव करें।