SBI CBO/PO 2022 : जानिए क्या है सीबीओ और पीओ परीक्षा में अंतर, कब हो रहीं हैं ये परीक्षाएं
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 1422 पदों पर और एसबीआई पीओ के 1600 पदों पर भर्ती निकाली गई है। दोनों परीक्षाओं के लिए देशभर से लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। एसबीआई पीओ नवम्बर और एसबीआई सीबीओ परीक्षा दिसम्बर के पहले हफ्ते में आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(एसबीआई) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर(CBO) के 1422 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से 7 नवम्बर तक आवेदन मांगे गए थे। एसबीआई सीबीओ के लिए आवेदन में एक शर्त भी रखी गई थी कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक या शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में कम से कम 2 वर्ष कार्य करने का अनुभव वाला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकता है। दूसरी ओर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1600 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को समाप्त हुए काफी समय बीत चुका है और अब अभ्यर्थी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड नवंबर के दूसरे हफ्ते में जारी किया जा सकता है। एसबीआई के सीबीओ और पीओ पद दोनों एक दूसरे से अलग अलग हैं। लेकिन पद के अनुसार दोनों एक दूसरे के समकक्ष माने जा सकते हैं। एसबीआई सीबीओ जहां हर उस उम्मीदवार के लिए खुला रहता है जिसने 2 वर्ष का क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अनुभव प्राप्त कर लिया है। वहीं एसबीआई पीओ के पद पर फ्रेश युवाओं को भर्ती किया जाता है इन्हें किसी अनुभव की जरूरत नहीं होती है। एसबीआई पीओ में 3 चरण- प्रीलिम्स, मेन्स, जीडी एवं साक्षात्कार और एसबीआई सीबीओ में ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग औरइंटरव्यू के जरिे उम्मीदवार का चयन होता है। अगर आप भी एसबीआई सीबीओ या पीओ परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता द्वारा शुरू किए गए SBI PO Course : Join Now और Sbi CBO Course: Join Now की सहायता ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें
एसबीआई पीओ ई बुक्स
एसबीआई सीबीओ ई बुक्स
एसबीआई पीओ मॉक टेस्ट
कब होंगी ये परीक्षाएं
एसबीआई पीओ भर्ती के लिए प्रीलिम्नरी परीक्षा 17, 18, 19 और 20 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। वहीं एसबीआई सीबीओ के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 4 दिसम्बर को परीक्षा का आयोजन कराएगा। इन दोनों परीक्षाओं में 10 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे।
ऐसी होगी चयन प्रक्रिया
भारतीय स्टेट बैंक में सर्कल बेस्ड ऑफिसर के पद पर चयन के लिए एसबीआई द्वारा ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू राउंड शामिल है। ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर ही उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिएबुलाया जाएगा। साक्षात्कार के बाद चयनियत उम्मीदवार की सर्कल बेस्ड ऑफिसर के पद पर नियुक्ति की जाती है।
घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे कीविभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेससे जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरीकरने के अपने सपने को करें साकार।